शानदार कैमरा और पावरफुल बैटरी वाला Realme 9 Pro Plus का Free Fire Limited Edition लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition स्मार्टफोन थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल का साइड कलरफुल है और Realme ब्रांडिंग के नीचे Free Fire प्रिंट है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2022 17:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition की कीमत और उपलब्धता
  • इस स्मार्टफोन में 60W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग वाली 4500mAh की बैटरी है।
  • Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition की कीमत 28,200 रुपये है।

Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

Photo Credit: Realme Thailand

Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition स्मार्टफोन थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल का साइड कलरफुल है और Realme ब्रांडिंग के नीचे Free Fire प्रिंट है। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल के साइड में Booyah! प्रिट है जो कि गेम का एक लोकप्रिय वाक्यांश है। बाकि स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस सामान्य Realme 9 Pro + स्मार्टफोन जैसी ही हैं। यह स्मार्टफोन 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4500mAh की बैटरी से लैस है।
 

Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 12,499 यानी कि लगभग 28,200 रुपये है। यह स्मार्टफोन फिलहाल थाईलैंड में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 10 दिनों में शिपिंग शुरू होगी। Realme साउथ एशिया के देशों में Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन का रेगुलर वेरिएंट भी बेच रहा है।
 

Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition के स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition में 6.4 इंच की सुपर एमोलेड फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 920 SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 60W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4500mAh की बैटरी दी गई है। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Loud stereo speakers
  • Slim and light design
  • Excellent battery life and fast charging
  • Impressive low-light camera performance
  • Runs Android 12
  • Bad
  • Too many preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 9 Pro, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.