Realme 8s के डिज़ाइन के साथ स्पेसिफिकेशन्स भी लीक, भारत में जल्द होगा लॉन्च!

Realme 8s फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस हो सकता है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कि मौजूदा डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर का अपग्रेड है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 जुलाई 2021 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8s मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • रियलमी 8एस में मिल सकते हैं 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज
  • फोन में मिल सकता है 33 वॉट डार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Realme 8s स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह नया रियलमी फोन भारत में एंट्री-लेवल Realme 8i स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी 8एस स्मार्टफोन Realme 8, Realme 8 5G और Realme 8 Pro स्मार्टफोन के साथ स्थित होगा। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो आगामी फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस हो सकता है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कि मौजूदा डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर का अपग्रेड है।

91Mobiles ने टिप्सटर Steve Hemmerstoffer जो कि @OnLeaks ट्विटर हैंडल संभालते हैं, उनके कॉलेब्रेशन के साथ Realme 8s से संबंधित जानकारी साझा की है। वेबसाइट द्वारा साझा किए कुछ रेंडर्स के अनुसार, रियलमी 8एस फोन पुरानी रियलमी 8 सीरीज़ के समान होगा, जिसमें Realme 8 और Realme 8 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। फोन के बायीं ओर वॉल्यूम रॉकर देखा जा सकता है, वहीं सिम कार्ड ट्रे, फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बटन फोन के दायीं ओर स्थित है।
Advertisement

लीक रेंडर में देखा जा सकता है कि रियलमी फोन पर्पल शेड में आ सकता हैं, हालांकि अटकलें लगाई जा सकती है कि फोन में कुछ अन्य कलर ऑप्शन भी शामिल होंगे।
 

Realme 8s specifications (expected)

लीक डिटेल्स के मुताबिक, रियलमी 8एस फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेगा। इसमें 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा और इसके साथ 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम विकल्प मिलेंगे। फोन में 5 जीबी वर्चुअल रैम भी दिया जाएगा।
Advertisement

फोटो और वीडियो की बात करें, तो रियलमी 8एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि, अन्य सेंसर से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

रियलमी 8एस फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। कनेक्टिविटी में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ए-जीपीएस शमिल होगा। इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 5जी सपोर्ट के साथ भी आ सकता है।
Advertisement

रियलमी का कहना है कि वह अपने नए फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ कंपनी का 33 वॉट डार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देगी।
Advertisement

रियलमी 8एस फोन की कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate display
  • Good performance
  • Decent battery life
  • 5G ready
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications from stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Excellent battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Smooth performance
  • Bad
  • Bloatware still present
  • Strictly average camera performance
  • Plastic back scratches easily; fingerprint magnet
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8s specifications, Realme 8s, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.