108MP कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है Realme 8i, स्पेसिफिकेशन्स आए सामने

डिज़ाइन की बात करें, तो लीक रेंडर में फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ नज़र आया था, जिसमें आयतकार कैमरा मॉड्यूल फोन के पिछले लेफ्ट साइड कॉर्नर में स्थित दिखा था। फोन के बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकल ग्रिल मौजूद थी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 1 सितंबर 2021 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8i की लॉन्च तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है
  • रियलमी 8आई में मिल सकती है 4 जीबी रैम
  • फोन में मिल सकता है फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Realme 8i स्मार्टफोन के भारत लॉन्च को हाल ही में टीज़ किया गया था, वहीं अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि कंपनी का आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस होगा। इस जानकारी को Realme और MediaTek दोनों द्वारा सार्वजनिक किया गया है। Realme ने फिलहाल अपने आगामी स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। पिछले महीने इस स्मार्टफोन के कथित रेंडर्स प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ ऑनलाइन लीक हुए थे। इस फोन में हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

ट्विटर के जरिए Realme और MediaTek ने कंफर्म किया है कि आगामी Realme 8i फोन में हाल ही में लॉन्च किया गया मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह नया प्रोसेसर 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह प्रोसेसर मीडियाटेक हाइपर इंज़न 2.0 लाइट के साथ आता है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें सीपीयू, जीपीयू और मैमोरी दी गई है। इन सब के अलावा, यह प्रोसेसर डुअल-सिम 4जी एसटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
Advertisement

पिछले हफ्ते टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@onleaks) ने Digit.in कॉलेब्रेशन के साथ रियलमी 8आई के कुछ आधिकारिक दिखने वाले रेंडर्स को साझा किया था। इसके साथ टिप्सटर ने फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सार्वजनिक की थी। जिसके मुताबिक, आगामी रियलमी मिड-रेंज फोन 6.59 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस होगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और सेल्फी के लिए होल-पंच कैमरा कटआउट दिया गया था। मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर को लेकर कहा जा रहा है कि यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। स्मार्टफोन 8.6mm मोटा और 194 ग्राम भारी होगा।
Advertisement

डिज़ाइन की बात करें, तो लीक रेंडर में फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ नज़र आया था, जिसमें आयतकार कैमरा मॉड्यूल फोन के पिछले लेफ्ट साइड कॉर्नर में स्थित दिखा था। फोन के बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकल ग्रिल मौजूद थी। रियलमी 8आई फोन में साइड-माउंटेडिड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है, जिसका डबल टैप पर पावर बटन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर को जगह दी गई है। वहीं, फ्रंट में डिस्प्ले पर तीन साइड में पतले बेजल्स और बॉटम में मोटे बेजल देखे जा सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  5. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  9. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  10. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.