Realme 8 में शामिल प्रोसेसर की मिली जानकारी, गीकबेंच पर लिस्ट होने की खबर

रियलमी 7 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस था, जबकि रियलमी 7 प्रो स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया था। रियलमी 7 प्रो में डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमस और हाइ-रेज़ सर्टिफिकेशन मिला था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2020 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8 होगा Realme 7 का अपग्रेड वर्ज़न
  • रियलमी 7 सीरीज़ को सितंबर में लॉन्च किया गया था
  • माना जा रहा है मॉडल नंबर RMX3092 रियलमी 8 से जुड़ा है

गीकबेंच पर मॉडल नंबर RMX3092 के साथ लिस्ट है फोन

Realme 8 स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, इस लिस्टिंग में आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई  है। रियलमी 8 सीरीज़ इस साल सितंबर महीने में लॉन्च हुए Realme 7 सीरीज़ की सक्सेसर हो सकती है। इस सीरीज़ में रियलमी 7 के मुकाबले अपग्रेड स्पेसिफिकेशन और फीचर्स दिए जा सकते हैं। रियलमी फोन जिसको लेकर अटकले लगाई जा रही है कि यह रियलमी 8 होगा वह गीकबेंच पर मॉडल नंबर RMX3092 के साथ लिस्ट है। फिलहाल इस कथित रियलमी 8 स्मार्टफोन से संबंधित बहुत ही कम जानकारी सामने आई है, लेकिन गीकबेंच लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्मार्टफोन पर फिलहाल काम चल रहा है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Realme फोन मॉडल नंबर RMX3092 के साथ लिस्ट है। टिप्सटर मुकुल शर्मा और अभिषेक यादव ने ट्विटर पर कहा है कि यह मॉडल नंबर Realme 8 से जुड़ा हुआ है। यह फोन गीकबेंच पर एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर के साथ लिस्ट है और टिप दी गई है कि यह 8 जीबी रैम के साथ आएगा। रियलमी 8 फोन का प्रोसेसर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसकी बेस फ्रीक्वैंसी 2 गीगाहर्ट्ज़ है।

यादव ने कहा किया Realme RMX3092 मॉडल ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट है, जिससे इशारा मिलता है कि यह फोन भविष्य में भारत में भी लेकर आया जाएगा। टिप्सटर ने यह भी सुझाव दिया है कि इसका Realme 8 Pro वेरिएंट भी हो सकता है। जैसे कि हमने बताया रियलमी 8 स्मार्टफोन से संबंधित फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें, Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन को सितंबर महीने में ही लॉन्च किया गया था, जिसके कुछ महीनों बाद ही इसके सक्सेसर रियलमी 8 को लेकर आया जा रहा है।

रियलमी 7 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस था, जबकि रियलमी 7 प्रो स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया था। रियलमी 7 प्रो में डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमस और हाइ-रेज़ सर्टिफिकेशन मिला था।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • Bad
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built, pleasing design
  • Cameras do well in daylight
  • Stereo speakers sound good
  • Vivid AMOLED display
  • Very fast charging, good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Only 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8, Realme 8 Specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.