Realme 8 5G और Realme 8 Pro 5G भारत में जल्द होंगे लॉन्च, रेंडर हुआ लीक!

रियलमी 8 5जी फोन मॉडल नंबर RMX3241 के साथ कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें भारत की BIS, थाईलैंड की NTBC और यूएस की FCC वेबसाइट शामिल हैं। एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर चलेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2021 13:31 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने माधव सेठ ने की थी Realme 8 5जी सीरीज़ की पुष्टि
  • Realme 8 5G कई सर्टिफिकेशन साइट पर हो चुका है लिस्ट
  • फोन में मिल सकती है 5,000 एमएएच बैटरी

Realme 8 सीरीज़ पिछले महीने भारत में हुई थी लॉन्च

Realme 8 सीरीज़ को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया है, जिसमें Realme 8 और Realme 8 Pro स्मार्टफोन शामिल है। लॉन्चिंग के दौरान ही Realme India के सीईओ माधव सेठ ने पुष्टि की थी कि रियलमी 8 सीरीज़ के 5G वेरिएंट्स भी जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाएंगे। वहीं, अब कंपनी सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसके लॉन्च की पुष्टि कर रही है। इसके अलावा, रियलमी 8 सीरीज़ का वनीला रियलमी 8 5जी वेरिएंट कथित रूप से Peruvian MTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके कुछ रेंडर्स भी लिस्ट हैं। इन रेंडर्स में फोन के डिज़ाइन की झलक देखी जा सकती है।

Realme India Support के ट्विटर हैंडल द्वारा ट्वीट कर खुलासा किया गया है कि Realme 8 5G और Realme 8 Pro 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। बता दें, रियलमी 8 सीरीज़ लॉन्च के दौरान सीईओ माधव सेठ ने जानकारी दी थी कि रियलमी 8 सीरीज़ के 5जी वेरिएंट टेस्टिंग के अंतिम चरण में है, जिन्हें जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार रियलमी 8 5जी फोन मॉडल नंबर RMX3241 के साथ कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें भारत की BIS, थाईलैंड की NTBC और यूएस की FCC वेबसाइट शामिल हैं। एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर चलेगा। इसके अलावा फोन  में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। साथ ही फोन का डायमेंशन 162.5 x 74.8 x 8.5mm और भार 185 ग्राम होगा।

वहीं, अब यह कथित रूप से फोन Peruvian MTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जिसमें फोन का रेंडर भी लिस्ट है। रेंडर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और पिछले हिस्से पर “Dare to Leap” टैगलाइन देखी जा सकती है जो कि फोन के बैक पैनल पर दायीं ओर स्थित है। हालांकि, रेंडर में फोन का फ्रंट नहीं दिखाया गया है, लेकिन अटकलें है कि इस फोन में ओलेड स्क्रीन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ मौजूद होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.