Video: Realme 8 Pro का 108MP कैमरा Samsung Galaxy Note 20 Ultra के 108MP कैमरा से है छोटा!

दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग द्वारा बनाए गए दोनों ही कैमरा का साइज़ एक-दूसरे से अलग है, लेकिन इनका रिजॉल्यूशन एक जैसा है। वीडियो में उन्होंने रियलमी 8 प्रो का इन-डेप्थ लुक दिखाया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2021 18:42 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8 Pro के 108 मेगापिक्सल कैमरे का माप 7.98mm है
  • Samsung Galaxy Note 20 Ultra के कैमरे का माप 10mm है
  • रियलमी 8 प्रो में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

वीडियो में उन्होंने रियलमी 8 प्रो का इन-डेप्थ लुक दिखाया है।

Realme 8 Pro स्मार्टफोन का 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर Samsung Galaxy Note 20 Ultra के 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर की तुलना में काफी छोटा है, जिसकी जानकारी JerryRigEverything की नई टीयरडाउन वीडियो में मिली है। JerryRigEverything ने अपनी लेटेस्ट वीडियो में Realme फोन के अंदरुनी हिस्से को काफी बारीकी से दिखाया है। इस वीडियो में उन्होंने इन दोनों ही फोन के कैमरा सेंसर की तुलना एक-दूसरे से की है, जिसे Samsung द्वारा बनाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग द्वारा बनाए गए दोनों ही कैमरा का साइज़ एक-दूसरे से अलग है, लेकिन इनका रिजॉल्यूशन एक जैसा है। वीडियो में उन्होंने रियलमी 8 प्रो का इन-डेप्थ लुक दिखाया है।

Realme 8 Pro के दूसरे वीडियो में Zack Nelson द्वारा पोस्ट किया गया है, जिन्हें JerryRigEverything यूट्यूब चैनल के होस्ट के रूप में भी जाना जाता है। नेल्सन ने वीडियो में पहली चीज जो वीडियो में प्वाइंट-आउट की है, वो है रियलमी 8 प्रो के क्वाड सेटअप में सभी कैमरा फ्री-फ्लोटिंग हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर सभी कैमरा को मैटल पर जोड़कर रखा जाता है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फोन का सबसे छोटा सेंसर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। वहीं, रियलमी 8 प्रो का 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर फिंगरप्रिंट सेंसर से बड़े हैं।
Advertisement
 

आगे उन्होंने रियलमी 8 प्रो में मौजूद 108 मेगापिक्सल कैमरा साइज़ और Samsung Galaxy Note 20 Ultra में मौजूद 108 मेगापिक्सल कैमरा के साइज़ के बीच के अंतर की जानकारी दी। जैसे कि हमने बताया दोनों ही सेंसर सैमसंग द्वारा बनाए गए हैं। जहां गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा में Samsung ISOCELL Bright HM1 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, वहीं रियलमी 8 प्रो में Samsung ISOCELL HM2 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। रियलमी स्मार्टफोन में काफी छोटा फुटप्रिंट मौजूद है। इसका माप 7.98mm है, जबकि सैमसंग में 10mm माप है। नेल्सन ने यह भी बताया कि रियलमी 8 प्रो इसलिए भी छोटा है क्योंकि इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन मौजूद नहीं है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Feature omissions compared to Realme 7 Pro
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  3. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  4. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  6. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  7. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  8. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  9. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.