8GB रैम व 5000mAh बैटरी के साथ Realme 8 5G भारत में लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये से शुरू

Realme 8 5G फोन की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2021 14:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8 5G भारत में खरीद के लिए 28 अप्रैल से होगा उपलब्ध
  • रियलमी 8 5जी में मौजूद है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • रियलमी 8 5जी को 21 अप्रैल को बुधवार को थाईलैंड में लॉन्च किया गया था

Realme 8 5G फोन सुपरसॉनिक ब्लैक और सुपरसॉनिक ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है

Realme 8 5G स्मार्टफोन को आज 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि एक दिन पहले थाईलैंड में पेश किया गया था। रियलमी फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअर और सेल्फी के लिए होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है। रियलमी 8 5जी स्मार्टफोन Realme 8 का अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि भारत में Realme 8 Pro के साथ पिछले महीने में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ आया है, जिसमें Dynamic RAM Expansion (DRE) टेक्नोलॉजी दी गई है जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह इन-बिल्ट स्टोरेज को वर्चुअल रैम में बदल देता है।
 

Realme 8 5G price in India, availability details

Realme 8 5G फोन की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो रियलमी 8 5जी फोन सुपरसॉनिक ब्लैक और सुपरसॉनिक ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल 28 अप्रैल से भारत में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह सेल Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम पर उपलब्ध होगी।
Advertisement

भारतीय मार्केट के अतिरिक्त Realme 8 5G फोन को यूरोप में मई में लॉन्च किया जाएगा, जहां इसकी कीमत EUR 199 (लगभग 18,000 रुपये) से शुरू होती है।

रियलमी 8 5जी को सबसे पहले 21 अप्रैल को बुधवार को थाईलैंड में लॉन्च किया गया था, जिसमें 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत THB 9,999 (लगभग 24000 रुपये) है।
Advertisement
 

Realme 8 5G specifications

ड्यूल-सिम (नैनो) Realme 8 5G फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्पले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेट्स 600 निट्स है और इसमें Dragontrail Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक 700 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU और 8 जीबी की LPDDR4X रैम मौजूद है। इसमें आपको DRE टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कि स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए स्टोरेज को वर्चुअल रैम में बदल देता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का Samsung GM1 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर के साथ f/2.4 मोनोक्रोम लेंस और f/2.4 पोट्रेट लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप में नाइटस्कैप, 48M मोड, प्रो मोड, AI स्कैन और सुपर मैक्रो जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स मौजूद हैं।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 8 5जी फोन में f/2.1 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा में पोर्ट्रेट, नाइटस्कैप और टाइमलैप्स जैसे फीचर शामिल है।
Advertisement

रियलमी 8 5जी फोन में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मौजूद है, जिसमें 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और एक प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट क्विक चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन का डायमेंशन 162.5x74.8x8.5mm और भार 185 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.