Realme 7 Pro को भारत में अक्टूबर 2020 अपडेट मिलना शुरू, फिक्स हुईं ये समस्याएं

आपको बता दें, Realme 7 Pro स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था, लेकिन इस फोन को अक्टूबर में अपना Sun Kissed Leather Edition वेरिएंट प्राप्त हुआ था। इसमें पीछे की तरफ नारंगी और सफेद रंग के साथ अनूठी वीगन माइक्रोग्रेन लेदर फिनिश मिलती है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2020 16:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 Pro के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2170PU_11_A.17 है
  • रियलमी 7 प्रो को अपडेट के जरिए मिले कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन
  • फिलहाल अपडेट को फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है

यह अपडेट अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है

Realme 7 Pro स्मार्टफोन को अक्टूबर ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है। इसके साथ ही अपडेट के जरिए स्मार्टफोन के कैमरा को ऑप्टिमाइज़ेशन किया गया है और चार्जिंग और फिंगरप्रिंट अनलॉक से संबंधित कुछ समस्या को फिक्स किया गया है। यह अपडेट फिलहाल स्टेज्ड मैनर में रोलआउल किया गया है, जिसके तहत अभी सीमित संख्या के यूज़र्स को यह अपडेट प्राप्त होगा। हालांकि, जैसे ही Realme यह सुनिश्चित कर लेगा कि इस अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही इसे बाकि यूज़र्स के लिए भी रोलआउट कर दिया जाएगा।

कंपनी ने Realme 7 Pro के लिए इस अपडेट का ऐलान आधिकारिक फोरम पोस्ट के जरिए किया है। इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न  RMX2170PU_11_A.17 है। यदि यूज़र्स को अब-तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह सेटिंग्स में जाकर भी इस अपडेट की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल इस अपडेट को स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जिसे जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

चेंजलॉग के मुताबिक, रियलमी 7 प्रो स्मार्टफोन को इस अपडेट में कुछ कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन मिले हैं, जिसमें फ्रंट कैमरा के ओवरएक्सपोज़र, रियर कैमरा के कलर शिप्ट्स और 64 मेगापिक्सल मोड में रियर कैमरे के डायनमिक रेंज को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

इसके अलावा, यह अपडेट वीडियो प्ले होने पर मिनिमम ब्राइटनेस को ऑप्टिमाइज़ करता है। वहीं, आउटडोर में फिंगरप्रिंट अनलॉक के बाद स्क्रीन डिमिंग की समस्या को भी इस अपडेट के जरिए फिक्स किया गया है। साथ ही कई बार रियलमी 7 प्रो के फास्ट चार्ज न हो पाने वाली समस्या को भी ठीक किया गया है।

आपको बता दें, रियलमी 7 प्रो स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था, लेकिन इस फोन को अक्टूबर में अपना Sun Kissed Leather Edition वेरिएंट प्राप्त हुआ था। इसमें पीछे की तरफ नारंगी और सफेद रंग के साथ अनूठी वीगन माइक्रोग्रेन लेदर फिनिश मिलती है।
Advertisement

सन किस्ड लैदर एडिशन वेरिएंट के अलावा रियलमी 7 प्रो मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट कलर ऑप्शन में भी खरीद के लिए उपलब्ध है। रियलमी 7 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 4,500 एमएएच की बैटरी और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मौजूद है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built, pleasing design
  • Cameras do well in daylight
  • Stereo speakers sound good
  • Vivid AMOLED display
  • Very fast charging, good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Only 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 7 Pro, Realme 7 Pro October 2020 update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.