Realme 7 Pro लेदर बैक पैनल के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

दिलचस्प बात यह है Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Edition की कीमत मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट मॉडल के समान है, जिन्हें पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

Realme 7 Pro लेदर बैक पैनल के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

Realme 7 Pro के सन किस्ड लेदर एडिशन की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Realme 7 Pro Sun Kisses Leather Edition भारत में हुआ लॉन्च
  • 16 अक्टूबर से होगी सेल शुरू
  • वीगन माइक्रोग्रेन चमड़े वाले बैक पैनल के साथ आता है नया एडिशन
विज्ञापन
Realme 7 Pro का नया Sun Kissed Leather Edition भारत में लॉन्च किया गया है। इस नए मॉडल को आज Realme 7i के साथ पेश किया गया था और इसमें पीछे की तरफ नारंगी और सफेद रंग के साथ अनूठी वीगन माइक्रोग्रेन लेदर फिनिश मिलती है। बैक के लिए इस्तेमाल किए गए मैटीरियल को ईको-फ्रेंडली और टिकाऊ बताया गया है, साथ ही यह भी कहा गया है कि यह सॉफ्ट टच फील देता है। रियलमी 7 प्रो सन किस्ड लेदर एडिशन पर इस्तेमाल किया गया माइक्रोग्रेन चमड़ा पूरी तरह से वीगन (शाकाहारी) है और सिर्फ 0.4 मिलीमीटर पतला है।
 

Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Edition price in India, sale

दिलचस्प बात यह है Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Edition की कीमत मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट मॉडल के समान है, जिन्हें पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये, जबकि 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 21,999 रुपये है। Realme 7 Pro सन किस्ड लेदर एडिशन 16 अक्टूबर को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन दुकानों के जरिए खरीद सकेंगे।

 

Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Edition specifications

नए लेदर एडिशन के केवल बैक डिज़ाइन पर ही बदलाव हैं, इसके अलावा इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स अन्य विकल्पों के समान ही हैं। याद दिला दें कि डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। डिस्प्ले 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

Realme 7 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोमसेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

रियलमी 7 प्रो में 128 जीबी तक UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

Realme 7 Pro के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

रियलमी 7 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी है। यह कंपनी की अपनी 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.9x74.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built, pleasing design
  • Cameras do well in daylight
  • Stereo speakers sound good
  • Vivid AMOLED display
  • Very fast charging, good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Only 60Hz display
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »