Realme 6i में कितना दम? पहली नज़र में...

Realme 6 को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत और परफॉर्मेंस ने मुझे बेहद ही प्रभावित किया था। अब कंपनी की नई पेशकश Realme 6i बहुत हद तक रियलमी 6 की पुरानी वाली कीमत की याद दिलाता है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 17:53 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI 1.0 के साथ आता है Realme 6i
  • Realme 6i में हीलियो जी90टी के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम
  • Realme 6i में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Realme 6i हैंडसेट 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में हुआ है लॉन्च

Realme हाल के दिनों में भारतीय मार्केट में बेहद ही आक्रामक कंपनी के तौर पर उभरी है। कंपनी ने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किए हैं। रियलमी नार्ज़ो 10 सीरीज़ और Realme C सीरीज़ को 12,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट के लिए लाया गया, जबकि Realme 6 सीरीज़ के फोन 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के प्राइस रेंज के हैं। दोनों सेगमेंट के बीच एक हिस्सा बचा हुआ है जिसके लिए Realme 6i को लाया गया है। फोन लॉन्च से पहले मुझे Realme 6i के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला। पहली नज़र में यह स्मार्टफोन मुझे कुछ ऐसा लगा...

Realme 6 को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत और परफॉर्मेंस ने मुझे बेहद ही प्रभावित किया था। लेकिन इसका 'वैल्यू फॉर मनी' टैग ज्यादा लंबा नहीं टिका नहीं। क्योंकि जीएसटी दरें बदल जाने के बाद फोन की कीमतें बढ़ा दी गईं। अब कंपनी की नई पेशकश Realme 6i बहुत हद तक रियलमी 6 की पुरानी वाली कीमत की याद दिलाता है। रियलमी 6आई को रियलमी 6 (रिव्यू) का थोड़ा कमज़ोर वर्ज़न माना जा सकता है। दोनों के बीच कई समानताएं भी हैं।

रियलमी 6आई का डिज़ाइन रियलमी 6 से काफी मेल खाता है। दोनों फोन के फिजिकल डाइमेंशन एक जैसे हैं। लेकिन आप दोनों फोन के बीच कभी कंफ्यूज नहीं होंगे। Realme 6i सिर्फ सिंगल टोन फिनिश के साथ आता है जिसे लूनर व्हाइट और एक्लिप्स ब्लैक के नाम से जानते हैं। पिछले हिस्से पर कई स्ट्रीक्स हैं। लेकिन सही एंगल पर रोशनी के बाउंस होने पर ही ये विज़िबल होते हैं। मेरे पास एक्लिप्स ब्लैक यूनिट आया जिसपर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं। Realme ने फ्रेम में मैट फिनिश का इस्तेमाल किया है जो हाथों में बढ़िया एहसास देता है।
 

दोनों स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। मज़ेदार बात यह है कि सस्ते हैंडसेट में भी कंपनी ने 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया है। एक मात्र यह फीचर रियलमी 6आई को भीड़ से अलग करता है। सेल्फी कैमरे को स्क्रीन में टॉप पर बायीं ओर जगह मिली है। इस पर कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया है।
Advertisement

Realme 6i में भी किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है, जबकि वॉल्यूम बटन बायीं तरफ हैं। इनकी प्लेसमेंट में कोई दिक्कत नहीं है। एक हाथ से फोन इस्तेमाल करते वक्त भी इन तक पहुंच पाने में दिक्कत नहीं होती। फिंगरप्रिंट स्कैनर की भी पोजीशन को लेकर कोई शिकायत नहीं है और यह बेहद ही तेज़ी से फोन को अनलॉक करता है। डिस्प्ले की साइज़ ऐसी है कि फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं होती।
Advertisement

सिम ट्रे को बायीं तरफ जगह मिली है, वॉल्यूम बटन के ठीक ऊपर। इसमें तीन स्लॉट हैं- दो नैनो सिम के लिए और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए। निचले हिस्से में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, प्राइमरी माइक्रोफोन, स्पीकर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। Realme 6i की मोटाई 8.9 मिलीमीटर है और इसमें रियलमी 6 की तरह 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, यह रियलमी 6 की तरह 30 वॉट बंडल्ड चार्जर के साथ नहीं आता है। आपको 20 वॉट का चार्जर मिलेगा।

पिछले हिस्से पर कैपसूल के आकार का कैमरा मॉड्यूल है। जो रियलमी स्मार्टफोन की पहचान बन चुका है। यह सेटअप थोड़ा उभार वाला है, लेकिन किनारे पर मौज़ूद मेटल रिम से कैमरा लेंस की सेफ्टी बनी रहेगी। Realme 6i में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
Advertisement
 

Realme 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर भी दिया गया है। यह बेहद ही पावरफुल प्रोसेसर है। Realme 6 की टेस्टिंग के दौरान मुझे इसकी परफॉर्मेंस पसंद आई थी। रियलमी 6आई में हीलियो जी90टी के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है, अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के ज़रिए। Realme ने इस फोन के शुरुआती वेरिएंट का दाम 12,999 रुपये और टॉप मॉडल का दाम14,999 रुपये रखा है।
Advertisement

Realme 6i आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI 1.0 के साथ आता है। हमारे रिव्यू यूनिट में कंपनी ने जून का सिक्योरिटी पैच दिया है। फोन में पहले से कई अनचाहे ऐप मौज़ूद थे। स्मार्टफोन के साथ बिताए थोड़े वक्त में मुझे कभी लैग का एहसास नहीं हुआ। लेकिन इस बारे में विस्तार से चर्चा रिव्यू के दौरान करेंगे।

मेरे विचार से Realme ने रियलमी 6आई को बिल्कुल सही वक्त पर मार्केट में उतारा है। यह बहुत हद तक Realme 6 जैसा है, जिसे एक खूबी माना जाएगा। स्पेसिफिकेशन थोड़े कमज़ोर हैं। लेकिन कीमत भी तो कम हुई है। प्रतीत होता है कि रियलमी 6आई उन लोगों को पसंद आएगा जो बजट में परफॉर्मेंस की तलाश करते हैं। क्या इसे आपकी पहली पसंद होना चाहिए? इसके लिए गैजेट्स 360 हिंदी के साथ बने रहें। हम जल्द ही Realme 6i के विस्तृत रिव्यू के साथ आएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.