Realme 6 की पहली सेल आज, इन लॉन्च ऑफर्स के साथ यहां होगी बिक्री

Realme 6 के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी + 128 जीबी की कीमत 15,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 मार्च 2020 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 के साथ एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध
  • ICICI क्रेडिट कार्डधारकों को रियलमी 6 फोन पर मिलेगी 750 रुपये की छूट
  • Realme 6 में है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर

Realme 6 में है मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर

Realme 6 आज से भारत में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। पिछले हफ्ते लॉन्च हुए रियलमी 6 की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। रियलमी 6 में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, होल-पंच कटआउट और 30 वॉट फ्लैश चार्जर सपोर्ट है। इसके अलावा यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आता है। रियलमी 6 फोन का डिजाइन Realme 5 जैसा ही है, जो पिछले साल Xiaomi के Redmi Note 8 Pro के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर लॉन्च हुआ था।
 

Realme 6 price in India, sale offers

रियलमी 6 के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की भारत में शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी + 128 जीबी की कीमत 15,999 रुपये है। यह फोन कॉमेट ब्लू और कॉमेट व्हाइट रंग के विकल्प में मिलेगा। फोन की यह सेल फ्लिपकार्ट, रियलमी.कॉम और ऑफलाइन पार्टनर पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।
Advertisement


इस सेल में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को रियलमी 6 फोन पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों के पास इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिलेगा। Realme की वेबसाइट पर ग्राहकों को कैशिफाई के द्वारा एक्सचेंज बेनेफिट मिल रहा है, जिसमें ग्राहक पुराने स्मार्टफोन के बदले Realme 6 खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Realme 6 specifications, features

डुअल-सिम रियलमी 6 एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। Realme 6 में आपको 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले मिलेगा, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है।

स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रियलमी 6 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।
Advertisement

Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन पोर्ट्रेट मोड, टाइमलैप्स, पैनोरमिक व्यू, एआई ब्यूटी और बोकेह इफेक्ट को सपोर्ट करता है।

Realme 6 में UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। विकल्प दो हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.