Realme 6 Pro को अपडेट से मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Realme 6 Pro के इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न नंबर RMX2061_11_A.11 है, जिसका साइज़ है 332 एमबी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 मार्च 2020 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 Pro अपडेट में फिक्स हुई कॉल इंटरफेस समस्या
  • रियलमी 6 प्रो का सबसे प्रमुख फीचर है NaVic सपोर्ट
  • रियलमी 6 प्रो की अगली सेल 19 मार्च को

Realme 6 Pro के इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न है RMX2061_11_A.11

Realme 6 Pro भारत में लॉन्च हो चुका है और अब फोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट में मार्च 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच आया है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच है। बता दें कि रियलमी 6 प्रो हैंडसेट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, रियलमी.कॉम और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। रियलमी का यह फोन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेविगेशन सिस्टम 'नाविक' सपोर्ट के साथ आता है।

कम्युनिटी फोरम पर कुछ यूज़र्स ने स्क्रीनशॉट्स साझा किए गए हैं। इनसे Realme 6 Pro को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने के बारे में पता चलता है। भारत में इस फोन की बिक्री अब तक केवल एक बार हुई है। अगली सेल 19 मार्च को आयोजित की जाएगी। रियलमी 6 प्रो के इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न नंबर RMX2061_11_A.11 है, जिसका साइज़ है 332 एमबी। Fonearena द्वारा साझा किए चेंजलॉग में बताया गया है कि यह अपडेट मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। इसके साथ यह अपडेट Soloop ऐप लाया है और कई समस्याओं में सुधार भी करता है।
Advertisement

रियलमी 6 प्रो का यह अपडेट कॉल इंटरफेस की समस्या में सुधार करता है। इसके अलावा चुनिंदा थर्ड पार्टी ऐप को एचडी मोड सपोर्ट मिला है। इस अपडेट में कम ब्राइटनेस में स्प्लैश स्क्रीन की समस्या का भी सुधार किया गया है। इसके साथ वीडियो मोड में मैक्सिमम ज़ूम करने पर ब्लर स्क्रीन की समस्या को भी दूर करने का दावा किया गया है।

अगर आपको इस अपडेट का नोटिफिकेशन नही मिला है तो आप इस अपडेट को सेटिंग्स में जाकर मैनुअली चेक कर सकते हैं। अच्छे वाई-फाई कनेक्शन में जाकर आप अपडेट को डाउनलोड करें और फिर इंस्टॉल कर लें। इस दौरान हैंडसेट को चार्ज पर रखना सही होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 6 Pro, Realme 6 Pro Update, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.