Realme 5s में होगी 5,000 एमएएच की बैटरी

Realme 5s Specifications: रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने बताया है कि Realme 5 की तरह रियलमी 5एस भी 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। जानें आगामी Realme स्मार्टफोन के बारे में।

Realme 5s में होगी 5,000 एमएएच की बैटरी

Photo Credit: Twitter/ Realme

Realme 5s Specifications: रियलमी 5एस में होगी 5,000 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • रियलमी 5एस के बैक पैनल पर हैं चार रियर कैमरे
  • Realme 5s के साथ Realme X2 Pro भी होगा लॉन्च
  • Realme 5s के पिछले हिस्से में है 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर
विज्ञापन
Realme 5s Battery: रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने घोषणा की है कि Realme 5 की तरह रियलमी 5एस भी 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा रियलमी 5एस में 48 मेगापिक्सल का क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह बात अभी भी स्पष्ट नहीं है कि आखिर 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के अलावा Realme 5s और Realme 5 के बीच अंतर क्या होगा। Realme ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन 20 नवंबर को भारत में Realme X2 Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा।

हाल ही में Realme ने फ्लिपकार्ट पर एक टीज़र पेज़ को शेयर किया था। टीज़र पेज़ से इस बात की पुष्टि हुई है कि रियलमी 5एस (Realme 5s) स्मार्टफोन भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि रियलमी 5एस से 20 नवंबर को पर्दा उठाया जाएगा और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

रियलमी द्वारा आगामी Realme 5s के इन दो फीचर्स के अलावा फिलहाल कोई भी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। अभी ऐसा लग रहा है कि Realme 5s कंपनी के मौजूदा Realme 5 की तरह ही होगा केवल इसे 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ उतारा जाएगा। रैम और स्टोरेज अपग्रेड भी हो सकता है। जैसा कि हमने आपको बताया 20 नवंबर को रियलमी 5एस के साथ रियलमी एक्स2 प्रो स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा।

याद करा दें कि इस साल अगस्त में रियलमी 5 को भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। रियलमी 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रियलमी 5 प्रो भी चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा लेंस है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »