Realme 5i में हैं चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी, कीमत 8,999 रुपये

Realme 5i को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। स्मार्टफोन एक्वा बूल और फॉरेस्ट ग्रीन रंग में आता है।

Realme 5i में हैं चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी, कीमत 8,999 रुपये

Realme 5i है Realme 5 का कमज़ोर वेरिएंट

ख़ास बातें
  • रियलमी 5आई एंड्रॉयड पाई पर आाधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं Realme 5i में
  • Realme 5i में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
विज्ञापन
Realme 5i को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Oppo की इस सहायक कंपनी Realme का नया फोन Realme 5 का कमज़ोर वेरिएंट है जिसे बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। याद रहे कि रियलमी 5आई को इस हफ्ते ही वियतनाम में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी 5आई में चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस पर पानी की छींटों के लिए प्रोटेक्शन भी है। मार्केट में रियलमी 5आई हैंडसेट Redmi Note 8 और Samsung Galaxy M20 जैसे स्मार्टफोन को चुनौती देगा।
 

Realme 5i price in India, launch offers

रियलमी 5आई को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। स्मार्टफोन एक्वा बूल और फॉरेस्ट ग्रीन रंग में आता है। Realme 5i की सेल 15 जनवरी से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी।

रियलमी 5आई खरीदने वाले ग्राहकों को जियो की ओर से 7,550 रुपये का फायदा मिलेगा। कैशिफाई की ओर से ग्राहकों को अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

याद रहे कि रियलमी 5आई को सबसे पहले वियतनाम में लॉन्च किया गया था। इस फोन के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए थे-  3 जीब रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।
 

Realme 5i specifications, features

डुअल-सिम रियलमी 5आई एंड्रॉयड पाई पर आाधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, वो भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। डिस्प्ले पैनल पर 2.5डी कर्व्ड कॉर्निग गोरिल्ला गलास 3 की प्रोटेक्शन है। Realme के नए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं।
 
realme

Realme 5i चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

रियलमी 5आई की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी और जीपीएस शामिल हैं। कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme के इस फोन का डाइमेंशन 164.4 x 75 x 9.3 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • No fast charging
  • Below average low-light camera performance
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »