नया Realme 5G स्मार्टफोन आया FCC पर नजर, 5000mAh बैटरी SuperVOOC चार्जिंग के साथ देगा दस्तक!

Realme स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी होगी जो SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2023 09:37 IST
ख़ास बातें
  • चीनी स्मार्टफोन निर्माता का आगामी स्मार्टफोन RMX3780 मॉडल नंबर वाला है।
  • Realme स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी होगी।
  • Realme कथित तौर पर Realme C53 मॉडल पर काम कर रही है।

Realme Narzo 60 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ SuperAMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर Realme C53 मॉडल पर काम कर रही है। हाल ही में Realme Narzo 60 सीरीज बाजार में लॉन्च की गई थी। अभी रियलमी का नया स्मार्टफोन FCC पर नजर आया है। आइए Realme के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme स्मार्टफोन RMX3780 मॉडल नंबर के साथ आया FCC पर नजर


Advertisement
FCC लिस्टिंग के अनुसार, चीनी स्मार्टफोन निर्माता का आगामी स्मार्टफोन RMX3780 मॉडल नंबर वाला है। हालांकि, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशंस या कीमत आदि की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इससे आगामी स्मार्टफोन से संबंधित कुछ जानकारी मिली है। आगामी Realme स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी होगी जो SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

इसके अलावा डाटाबेस से यह भी पता चला है कि नए स्मार्टफोन का वजन 192 ग्राम होगा। वहीं डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.66 मिमी, चौड़ाई 75.98 मिमी और मोटाई 8.09 मिमी होगी। यह ब्लूटूथ और वाईफाई सपोर्ट के साथ 5G नेटवर्किंग का भी सपोर्ट करेगा। FCC सर्टिफिकेशन से कंफर्म होता है कि स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड ओएस पर बेस्ड RealmeUI 4.0 पर काम करेगा। यह सभी जानकारी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आई है। आने वाले समय में रियलमी के आगामी स्मार्टफोन से संबंधित अधिक जानकारी सामने आ सकती है।
Advertisement

Realme Narzo 60 5G
Realme Narzo 60 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ SuperAMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6020 SoC पर काम करता है। Realme Narzo 60 5G में 16GB RAM है, जिसमें 8GB फिजिकल RAM और 8GB वर्चुअल RAM है। वहीं 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के मामले में इस फोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1200x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.