Realme 5 Sale: रियलमी 5 सेल आज रात 8 बजे Flipkart पर, जानें ऑफर्स

Realme 5 Sale: रियलमी 5 की अगली सेल आज रात 8 बजे Flipkart के अलावा रियलमी डॉट कॉम पर शुरू होगी। ग्राहक हैंडसेट खरीदने से पहले जानें ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 10 सितंबर 2019 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Realme 5 Camera में है 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • रियलमी 5 सेल होगी Flipkart पर
  • Realme 5 Price 9,999 रुपये से शुरू

Realme 5 Sale: रियलमी 5 सेल आज रात 8 बजे Flipkart पर, जानें ऑफर्स

Realme 5 Sale: रियलमी 5 खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए काम की खबर है। रियलमी 5 सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट रियलमी डॉट कॉम पर शुरू हुई थी। यदि आप 12 बजे सेल में Realme 5 को नहीं खरीद पाए तो आपके पास हैंडसेट को खरीदने का एक और मौका है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें की रियलमी 5 की अगली सेल आज रात 8 बजे एक बार फिर फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू होगी। Realme 5 की अगर अहम खासियतों की बात करें तो हैंडसेट चार रियर कैमरे और Qualcomm Snapdragon 665 SoC से लैस है।

याद करा दें कि Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने पिछले महीने रियलमी 5 को Realme 5 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया था। अगर आप भी रियलमी 5 को खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको हैंडसेट की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
Advertisement
 

Realme 5 Sale: रियलमी 5 सेल Flipkart पर रात 8 बजे
Photo Credit: Realme.com


Realme 5 price in India, सेल ऑफर्स

रियलमी 5 को पिछले महीने भारतीय बाजार में Realme 5 Pro के साथ उतारा गया है। रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो दोनों ही हैंडसेट चार रियर कैमरों के साथ उतारे गए हैं। रियलमी 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये है।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Realme 5 और Redmi Note 7S में कौन बेहतर?

यह भी पढ़ें- Realme 5 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा होगा बेहतर
Advertisement


जैसा कि हमने आपको बताया कि रियलमी 5 सेल Flipkart और कंपनी की साइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। रियलमी 5 के दो कलर वेरिएंट हैं, क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल। सेल ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

रियलमी की आधिकारिक साइट पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो MobiKwik से भुगतान पर 7 प्रतिशत सुपरकैश (750 रुपये) मिलेगा। इसके अलावा Jio की ओर से 7,000 रुपये के फायदे मिलेंगे।
Advertisement
 

Realme 5 specifications

डुअल-सिम रियलमी 5 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर (एफ/ 2.25 अपर्चर और 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस), 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) है। कैमरा सेटअप इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एआई ब्यूटिफिकेशन टेक से लैस है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी टाइप शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। रियलमी 5 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.6x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 198 ग्राम। इस फोन में भी पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • Bad
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.