Realme 5 और Realme 5s को मिला लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट

Realme 5 और Realme 5s के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। दोनों फोन में मुख्य अंतर क्वाड कैमरा सेटअप के प्राइमरी सेंसर का है।

Realme 5 और Realme 5s को मिला लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट
ख़ास बातें
  • रियलमी 5 और रियलमी 5एस के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं
  • रियलमी 5 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है
  • रियलमी 5एस का दाम 9,999 रुपये से शुरू होता है
विज्ञापन
Realme 5 और Realme 5s को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। यह अपने साथ दिसंबर 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। दोनों फोन के लिए लाए गए अपडेट पुरानी कमियों को दूर करते हैं और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं। हम आपको नोटिफिकेशन मिलते ही इस अपडेट को डाउनलोड करने का सुझाव देंगे। रियलमी 5 और रियलमी 5एस के लिए जारी किए गए गए अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX1911EX_11_A.23 है। रियलमी 5 को बीते साल अगस्त महीने में भारत में लाया गया था। इसके बाद नवंबर में रियलमी 5एस को भारत लाया गया।

Realme ने अपने फोरम पर Realme 5 और Realme 5s स्मार्टफोन के लिए अपडेट लाने की जानकारी दी। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह अपडेट अपने साथ दिसंबर 2019 का सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। कुछ कमियां दूर होती हैं और सिस्टम स्टेब्लिटी बेहतर होती है। रियलमी ने बताया है कि यह ओटीए अपडेट है इसे फेज के आधार पर रोलआउट किया जाएगा। यानी हर डिवाइस तक अपडेट को पहुंचने में थोड़ा वक्त लगे।

कंपनी ने बताया है, “ओवर द एयर अभी चुनिंदा यूज़र्स के लिए रोलआउट हुआ है। कोई कमी नहीं रहने पर आने वाले दिनों में इसे धीरे-धीरे हर स्मार्टफोन के रिलीज कर दिया जाएगा।”

अगर आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर इसकी जांच मैनुअली कर सकते हैं। हम आपको अपडेट वाई-फाई कनेक्शन पर डाउनलोड करने का सुझाव देंगे। इसके साथ फोन को चार्ज रखना ना भूलें। रियलमी 5 और रियलमी 5एस के लिए जारी किया गया अपडेट 2.55 जीबी का है। कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज पर अपडेट का मैनुअल डाउनलोड लिंक को उपलब्ध करा दिया है। यूज़र्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं और सिंपल मोड या रिकवरी मोड के ज़रिए इंस्टॉल कर सकते हैं।

रियलमी 5 और रियलमी 5एस के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। दोनों फोन में मुख्य अंतर क्वाड कैमरा सेटअप के प्राइमरी सेंसर का है। Realme 5s चार रियर कैमरे के साथ आता है, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। वहीं, रियलमी 5 के क्वाड कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियलमी 5 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि रियलमी 5एस का दाम 9,999 रुपये से शुरू होता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Cameras perform well in daylight
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • No fast charging
  • Cameras struggle in low light
  • A little heavy and bulky
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • कमियां
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »