Realme 5 Pro, Realme X और Realme XT पर 2,000 रुपये तक की छूट, यहां से खरीदें

Realme Xtra Days Sale अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और Realme.com पर चल रही है। इस सेल में रियलमी के लोकप्रिय मोबाइल फोन पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 फरवरी 2020 10:38 IST
ख़ास बातें
  • Realme Xtra Days सेल 29 फरवरी तक चलेगी
  • सेल के दौरान तीन रियलमी फोन पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है
  • रियलमी सेल फ्लिपकार्ट, अमेज़न और Realme.com पर चल रही है

Realme Sale में Realme 5 Pro 11,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है

Realme Xtra Days Sale के नाम से कंपनी ने एक नई सेल आयोजित की है। इस सेल में कंपनी अपने लोकप्रिय मोबइल फोन पर अच्छी छूट दे रही है। सेल के दौरान सीमित समय के लिए फोन की कीमत में कटौती की पेशकश की जा रही है। रियलमी एक्स्ट्रा डेज़ सेल 29 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। यदि आप Realme X, Realme XT और Realme 5 Pro खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका है। सेल में इन तीनों फोन की कीमत को कम किया गया है। Realme Sale के दौरान रियलमी एक्स की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। जबकि, रियलमी एक्सटी 1,000 रुपये की कटौती की गई है रियलमी 5 प्रो 4 जीबी मॉडल भी रियलमी मोबाइल सेल में कम कम से कम 11,999 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है।

रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस सेल की घोषणा की। रियलमी सेल के दौरान Realme X को कम से कम 14,999 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प बेचा जा रहा है। रियलमी एक्स का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि फोन में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। नई कीमत के साथ इस फोन को Realme.com, अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। बता दें कि फोन पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू रंग के विकल्प में आता है। ऑफर की बात करें तो ग्राहक इस फोन को Realme.com के जरिए बिना ब्याज़ की किस्त पर खरीद सकते हैं। मोबिक्विक के जरिए खरीदने पर ग्राहकों को 500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई तीनों ऑफर उपलब्ध हैं।
Advertisement

Realme XT के सभी वेरिएंट की कीमत को भी कम किया गया है। Realme Xtra Days सेल के दौरान रियलमी एक्सटी के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प का दाम 14,999 रुपये किया गया है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 15,999 रुपये किया गया है। फोन का सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसके लिए सीमित समय के लिए ग्राहकों को 17,999 रुपये चुकाने होंगे। इसका मतलब है कि रियलमी एक्सटी की कीमत में कुल 1,000 रुपये की कटौती की गई है और इस कीमत के साथ फोन Realme.com, Amazon और Flipkart तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। फोन को पर्ल ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में खरीदा जा सकता है और इस फोन के साथ भी रियलमी एक्स वाले ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

रियलमी एक्स्ट्रा डेज़ सेल का अलगा फोन Realme 5 Pro है, जिसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प को 1,000 रुपये की छूट के साथ 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में किसी प्रकार की छूट नहीं है। इन्हें क्रमशः 13,999 रुपये और 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन का 4 जीबी रैम विकल्प नई कीमत के साथ Realme.com, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। फोन स्पार्कलिंग ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इस फोन के साथ भी ऊपर बताए गए सभी ऑफर्स मिल रहे हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build
  • Good set of cameras
  • Strong overall performance
  • Good battery life, quick charging
  • Bad
  • Camera app lacks some basic features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.