Realme 5 Pro, Realme X, Oppo K3: 20,000 रुपये से कम में बिकने वाले 8 जीबी रैम से लैस स्मार्टफोन

8GB RAM Mobiles Phones in India: 20,000 रुपये के बजट में नया 8GB RAM Phone खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 12 सितंबर 2019 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme 5 Pro Price in India 13,999 रुपये से शुरू
  • रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू
  • Oppo K3 है स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस

Realme 2 Pro, Poco F1: 20,000 रुपये से कम में बिकने वाले 8 जीबी रैम से लैस स्मार्टफोन

8GB RAM Mobiles Phones in India: 20,000 रुपये के बजट में नया 8 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है। हम आपको आज लेख के माध्यम से इस बारे में जानकारी देंगे कि भारतीय बाजार में ऐसे कौन-कौन से हैंडसेट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जो 20,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में 8 जीबी रैम के साथ आते हैं। 20,000 रुपये के बजट में आपको Poco, Realme, Oppo ब्रांड के फोन आसानी से मिल जाएंगे। हम साफ कर दें कि ये 20,000 रुपये से कम में मिलने वाले 8GB RAM Smartphones की एक लिस्ट मात्र है, इसमें कहीं भी हम यह नहीं कह रहे हैं कि इसमें से कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है।
 

8GB RAM Phones In India

Realme 5 Pro

रियलमी 5 प्रो को पिछले महीने Realme 5 के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। अहम खासियतों की बात करें तो Realme ब्रांड का यह फोन चार रियर कैमरों से लैस है। Realme 5 Pro Price in India की बात करें तो कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है। स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement


यह भी पढ़ें-  Realme 5 Pro में कितना दम? पहली नज़र में...

रियलमी 5 प्रो के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 प्रो में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। Realme 5 Pro Camera की बात करें तो यह फोन चार रियर कैमरों से लैस है।

प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर रियलमी 5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। रियलमी 5 प्रो में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है।
 

Realme X

रियलमी एक्स की अहम खासियतों की बात करें यह इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरे, 19.5:9 डिस्प्ले पैनल और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आता है। रियलमी एक्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट को जुलाई में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी एक्स के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

यह भी पढ़ें-  Realme X का रिव्यू
Advertisement


Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Oppo K3

ओप्पो के3 स्मार्टफोन को जुलाई में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। Oppo K3 में गेमबूस्ट 2.0 और डीसी डिमिंग सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग के लिए वूक 3.0 सपोर्ट दिया गया है और आंखों की प्रोटेक्शन के लिए यह TUV Rheinland सर्टिफाइड है। भारत में ओप्पो के3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है।

यह भी पढ़ें-  Oppo K3 का रिव्यू


Oppo K3 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स519 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का आईएमएक्स471 पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। सॉफ्टवेयर एल्गोरिथ्म का उपयोग करके डार्क शॉट्स को ब्राइट करने के लिए अल्ट्रा क्लियर नाइट व्यू 2.0 फीचर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में जान फूंकने के लिए 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओप्पो वूक 3.0 तकनीक के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

Realme 2 Pro

Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने पिछले साल सितंबर में रियलमी 2 प्रो स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। अहम खासियतों की बात करें तो Realme 2 Pro वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 8 जीबी तक रैम और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है। भारत में रियलमी 2 प्रो हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 12,999 रुपये है। याद करा दें कि इस मॉडल को 17,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें-  Realme 2 Pro का रिव्यू


रियलमी 2 प्रो के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज।

Realme 2 Pro Camera की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है।

Poco F1

पोको एफ1 के 8 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 20,000 रुपये से थोड़ा ज्यादा है। पिछले महीने पोको एफ1 की कीमत में कटौती के बाद इसका 8 जीबी रैम मॉडल अब 22,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Xiaomi Poco F1 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की अगर बात की जाए तो इसमें 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पोको एफ1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  9. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  11. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.