Realme 3i की अगली सेल रात 8 बजे, पहली सेल रही 'हिट'

Realme 3i Sale: रियलमी 3आई बजट स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित की गई, पहली सेल में ही हैंडसेट को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जुलाई 2019 15:14 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 3आई के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए
  • Realme 3i एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है
  • हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है रियलमी 3आई

Realme 3i Sale: रियलमी 3आई की अगली सेल रात 8 बजे, पहली सेल रही 'हिट'

Realme 3i बजट स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित की गई, पहली सेल में रियलमी 3आई को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने सेल समाप्त होने के बाद ट्वीट करके बताया कि रियलमी 3आई की अगली सेल एक बार फिर आज रात 8 बजे शुरू होगी। रियलमी 3आई डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और फोन के पिछले हिस्से पर डायमंड पैटर्न के साथ ऊपरी हिस्से में ग्रेडिएंट फिनिश है।

रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है केवल 30 मिनट में ही रियलमी 3आई के 1.5 लाख यूनिट बिक गए थे। अगर आप रियलमी 3आई को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइए आपको रियलमी 3आई की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
Advertisement
 

Realme 3i की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

रियलमी 3आई का दाम 7,999 रुपये से शुरू होता है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लैक, डायंड ब्लू और डायमंड रेड रंग में मिलेगा। रियलमी 3आई की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।


रियलमी 3आई के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी है। कंपनी की आधिकारिक साइट पर जियो की ओर से 5,300 रुपये के फायदे और 1,500 रुपये का मोबिक्विक सुपरकैश भी मिलेगा।
Advertisement
 

Realme 3i specifications

डुअल-सिम रियलमी 3आई एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 88.30 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

रियलमी 3आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

रियर कैमरा नाइटस्पेस, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बोस्ट और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक के साथ आता है।
Advertisement

Realme ने अपने इस फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.