Realme 3i की बिक्री आज फिर, मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Realme 3i Sale: रियलमी 3आई आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन और सेल ऑफर्स के बारे में जानिए।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 जुलाई 2019 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3i एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है
  • रियलमी 3आई के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए
  • हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है रियलमी 3आई

Realme 3i Sale: रियलमी 3आई की बिक्री आज फिर, मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Realme 3i Sale: रियलमी 3आई आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी 3आई के दो रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट भारत में उतारे गए हैं और हैंडसेट की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर होती है। हैंडसेट की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, फोन में जान फूंकने के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी, मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट, 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है। रियलमी 3आई को इस महीने भारत में लॉन्च किया गया है।
 

Realme 3i की भारत में कीमत, सेल का समय और सेल ऑफर्स

रियलमी 3आई का दाम 7,999 रुपये से शुरू होता है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लैक, डायंड ब्लू और डायमंड रेड रंग में मिलेगा।
Advertisement


रियलमी 3आई के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की आधिकारिक साइट पर 5,750 रुपये का कैशबैक जिसमें 2,220 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 4,800 रुपये के पार्टनर वाउचर (MakeMyTrip, Myntra और Zoomcar) मिलेंगे। ये फायदे Jio का 299 रुपये वाला रीचार्ज कराने पर मिलेंगे। MobiKwik से भुगतान पर 10 प्रतिशत (1,500 रुपये) सुपरकैश भी है।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Realme 3i का रिव्यू

फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी है।
Advertisement
 

Realme 3i specifications

डुअल-सिम रियलमी 3आई एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 88.30 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-  Realme 3i और Realme 3 एक-दूसरे से कितने अलग?
Advertisement

रियलमी 3आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

रियर कैमरा नाइटस्पेस, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बोस्ट और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक के साथ आता है।
Advertisement

रियलमी ने अपने इस फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.