Realme 3i खरीदने के लिए नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतज़ार!

फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर Realme 3i ओपन सेल में बिक रहा है। कंपनी ने ओपन सेल की जानकारी शुक्रवार को एक ट्वीट करके दी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 अगस्त 2019 14:08 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 3आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं रियलमी 3आई में
  • Realme 3i की बैटरी 4,230 एमएएच की है
Realme 3i खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों को अब फ्लैश सेल का इंतज़ार नहीं करना होगा। रियलमी ने जानकारी दी है कि रियलमी 3आई अब ओपन सेल में उपलब्ध होगा। फोन फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर बिकेगा। फोन की ओपन सेल शुरू हो चुकी है। याद रहे कि रियलमी 3आई को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी 3आई डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4,230 एमएएच की बैटरी, डायमंड कट बैक पैनल डिज़ाइन, वाटरड्रॉप नॉच और हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Realme 3i price in India

फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर रियलमी 3आई (रिव्यू) ओपन सेल में बिक रहा है। कंपनी ने ओपन सेल की जानकारी शुक्रवार को एक ट्वीट करके दी। रियलमी 3आई की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड रंग में बिकता है।
Advertisement


Realme 3i के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम रियलमी 3आई एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 88.30 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

रियलमी 3आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। रियर कैमरा नाइटस्पेस, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बोस्ट और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक के साथ आता है।

रियलमी ने अपने इस फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.