Realme 3i, Asus ZenFone Max Pro M1, ZenFone Max M2: 10,000 रुपये से कम में 4 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन

Realme 3i, Asus ZenFone Max Pro M1, ZenFone Max M2: आइए आपको बताते हैं कि मार्केट में ऐसे कौन-कौन से मोबाइल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जो 10,000 रुपये से कम के बजट में 4 जीबी रैम के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 8 अगस्त 2019 17:57 IST
ख़ास बातें
  • 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले पैनल है रियलमी 3आई में
  • ज़ेनफोन मैक्स एम2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • हीलियो पी25 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं इनफिनिक्स हॉट 7 में

Realme 3i, Asus ZenFone Max Pro M1, ZenFone Max M2: 10,000 रुपये से कम में 4 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन

10,000 रुपये के बजट में नया 4 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन मार्केट में ढेरों मोबाइल होने की वज़ह से कंफ्यूज़न होना आम बाता है। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि मार्केट में ऐसे कौन-कौन से मोबाइल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जो 10,000 रुपये से कम के बजट में 4 जीबी रैम के साथ आते हैं। हम साफ कर दें कि ये 10,000 रुपये से कम में मिलने वाले 4 जीबी रैम से लैस स्मार्टफोन की एक लिस्ट मात्र है, इसमें कहीं भी हम यह नहीं कह रहे हैं कि इसमें से कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है।
 

Realme 3i

रियलमी 3आई (रिव्यू) को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप, ड्यूड्रॉप नॉच डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है। रियलमी 3आई का दाम 7,999 रुपये से शुरू होता है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।
Advertisement


रियलमी 3आई के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 88.30 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

रियलमी 3आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। स्मार्टफोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है।
 

Asus Zenfone Max Pro M1

असूस ने पिछले साल ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 को भारत में लॉन्च किया था और बजट सेगमेंट में यह एक पॉपुलर स्मार्टफोन है। हैंडसेट की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 5,000 एमएएच की बैटरी, 6 जीबी तक रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम 1 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये,  4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये तो वहीं इसका 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 11,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी।

सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।  फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
Advertisement
 

Asus ZenFone Max M2

असूस ब्रांड के इस हैंडसेट के अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,000 एमएएच की बैटरी है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 की कीमत में पिछले महीने ही कटौती की गई है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,499 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 8,999 रुपये है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होंगे। ज़ेनफोन मैक्स एम2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 के दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। इस फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 की बैटरी 4,000 एमएएच की है।
 

Infinix Hot 7

इनफिनिक्स हॉट 7 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया है। यह फोन दो रियर कैमरे, दो सेल्फी कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इनफिनिक्स हॉट 7 को भारत में 7,999 रुपये में बेचा जाता है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, एक्वा ब्लू और मोका ब्राउन रंग में बेचा जाता है।

इसमें 6.19 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन पर 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन में 2.39 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनफिनिक्स हॉट 7 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की है। इनफिनिक्स हॉट 7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इनफिनिक्स हॉट 7 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसके बारे में 36 घंटे तक 4जी टॉक टाइम देने का दावा है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और फोन में फेस अनलॉक फीचर भी है।
 

Honor 8C

हॉनर 8सी को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। हॉनर 8सी में एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस है। इसके 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपये है।

हॉनर 8सी के अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। हॉनर 8सी में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है।

प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं। फोन में जान फूंकने का काम करती है 4000 एमएएच की बैटरी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Bad
  • Pre-installed bloatware
  • Too many ads and spammy notifications
  • Inconsistent camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.19 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो P25

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1500 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid battery life
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Bloat and lag in the UI
  • Weak cameras
  • All-plastic body
  • Low-res display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.