Realme 3 Pro अप्रैल में होगा भारत में लॉन्च, Redmi Note 7 Pro को देगा चुनौती

Realme ने भारत में Realme 3 लॉन्च करने के साथ यह भी ऐलान किया कि Realme 3 Pro भी जल्द लॉन्च होगा। कंपनी के फोन के बारे में तो ज़्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन यह ज़रूर कहा कि इसकी भिड़ंत हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 7 Pro से होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मार्च 2019 14:55 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन Realme 3 का अपग्रेड होगा
  • Redmi Note 7 Pro को चुनौती देगा Realme 3 Pro
  • Realme 3 Pro में बेहतर प्रोसेसर और कैमरे की है उम्मीद
Realme ने भारत में Realme 3 लॉन्च करने के साथ यह भी ऐलान किया कि Realme 3 Pro भी जल्द लॉन्च होगा। कंपनी के फोन के बारे में तो ज़्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन यह ज़रूर कहा कि इसकी भिड़ंत हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 7 Pro से होगी। Realme के सीईओ माधव शेठ ने बताया कि इस फोन को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। क्योंकि इस फोन को 'Redmi Note 7 Pro' का प्रतिद्वंद्वी बताया जा रहा है। ऐसे में हम Realme 3 Pro में 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

माधव शेठ ने रियलमी 3 को लॉन्च करने के बाद रियलमी 3 प्रो के बारे में बताया। Realme 3 Pro इस साल ही अप्रैल महीने में लॉन्च होगा। इस दौरान फोन की कीमत और स्पेसिफिकेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया। माना जा रहा है कि यह फोन Realme 3 का अपग्रेड होगा। संभवतः यह बेहतर कैमरे और ज़्यादा दमदार प्रोसेसर के साथ आएगा। शेठ ने इस फोन की स्पीड का भी टीज़र ज़ारी किया।
Advertisement

Realme 3 की पहली सेल 12 मार्च को आयोजित होगी। भारत में रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट पर मिलेगा। फोन की पहली सेल 12 मार्च को आयोजित होगी। इस दौरान डायमंड ब्लैक और ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा। Realme ने यह भी जानकारी दी है कि 3 जीबी रैम वेरिएंट का मौज़ूदा दाम पहले 10 लाख ग्राहकों के लिए है।
रेडिएंट ब्लू वेरिएंट की सेल 26 मार्च को आयोजित होगी।
Advertisement

अहम खासियतों तो बात करें तो Realme 3 वाटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप, एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6, अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, हीलियो पी70 प्रोसेसर और 4,230 एमएएच बैटरी से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.