Realme कर रही है 48 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन पर काम: रिपोर्ट

खबर सामने आ रही है कि कंपनी अब Realme 3 और 48 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को लेकर काम कर रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 जनवरी 2019 15:34 IST
ख़ास बातें
  • साल 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है Realme 3
  • 48 मेगापिक्सल वाले फोन पर काम कर रही है रियलमी
  • Realme 2 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है रियलमी 3

Realme कर रही है 48 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन पर काम: रिपोर्ट

Oppo का सब-ब्रांड Realme भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए एक के बाद एक नए स्मार्टफोन को उतार रही है। खबर सामने आ रही है कि कंपनी अब Realme 3 को लेकर काम कर रही है। अभी कंपनी के Realme 2, Realme U1, Realme 2 Pro और Realme C1 चार स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं। रियलमी 3 के अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी 48 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को लेकर भी काम कर रही है। यह नया मॉडल हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 7 को टक्कर देगा जो 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर से लैस है।

Motorola और Huawei भी 48 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को लेकर काम कर रही हैं। Realme 2 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है रियलमी 3। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Realme 3 को इस साल की पहली तिमाही में उतारा जा सकता है। रियलमी 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन क्या होंगे, फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है।

अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि रियलमी ब्रांड का आगामी 48 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन Realme 3 सीरीज का हिस्सा होगा या नहीं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी Realme A1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस नए मॉडल की कीमत 10,000 रुपये के आसपास हो सकती है लेकिन इसका दाम Realme U1 से कम होने की उम्मीद है। याद करा दें कि, शाओमी ने अपने 'Redmi by Xiaomi' सब ब्रांड के अंतर्गत Redmi Note 7 स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 7 में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे, पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 3, Realme, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  2. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  4. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  6. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  9. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  10. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.