Realme 2 Pro को इस हफ्ते मिलने वाला है अहम सॉफ्टवेयर अपडेट

Realme ने अपने सबसे महंगे स्मार्टफोन Realme 2 Pro के लिए लेटेस्ट फर्मवेयर अपडेट को लेकर जानकारी दी है। कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने ट्विटर के ज़रिए इस अहम सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में बताया है जिसे ओवर द एयर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2018 19:15 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 2 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है
  • Realme 2 Pro को पहले भी मिल चुका है सॉफ्टवेयर अपडेट
  • 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है Realme 2 Pro में
Realme ने अपने सबसे महंगे स्मार्टफोन Realme 2 Pro के लिए लेटेस्ट फर्मवेयर अपडेट को लेकर जानकारी दी है। कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने ट्विटर के ज़रिए इस अहम सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में बताया है जिसे ओवर द एयर भेजा जाएगा। अपडेट रियलमी 2 प्रो में नया कलरओएस वर्ज़न लेकर आएगा। यह कई ऑप्टिमाइज़ेशन और फिक्सेज़ से लैस है। इसके अलावा फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिल जाएगा। Realme ने अब तक भारतीय मार्केट में कुल चार स्मार्टफोन उतारे हैं- Realme 1, Realme C1, Realme 2 और Realme 2 Pro। गौर करने वाली बात है कि Realme 2 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। कंपनी ने यही ओएस अपने अन्य हैंडसेट को भी देने का वादा किया है।

रियलमी के सीईओ माधव शेठ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी कि इस हफ्ते Realme 2 Pro के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी होगा। उन्होंने अपडेट का चेंजलॉग भी साझा किया। जानकारी दी गई है कि इसमें फ्रंट कैमरे की फोटो क्वालिटी के लिए ऑप्टिमाइजेशन होगा। इसके अलावा डेवलर ऑप्शन और एक्सेसब्लिटी मोड के लिए भी ऑप्टिमाइज़ेशन होगा। इसके अतिरिक्त कलरओएस का अपडेट एक स्वाइप में नोटिफिकेशन हटाने और स्टेटस बार में हेडसेट आइकन जैसे फीचर को भी लाएगा। नवंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का हिस्सा होगा। रियलमी मोबाइल्स के एक ट्वीट से भी चेंजलॉग की पष्टि हुई थी। हालांकि, बाद में इसे हटा लिया गया। स्क्रीनशॉट से पता चला है कि अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX1801EX_11.A.10_0100_20181110857 होगा।
Advertisement
 

बता दें कि रियलमी 2 और रियलमी सी1 को लेटेस्ट नवंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल चुका है। इन हैंडसेट को जल्द ही कलरओएस 5.2 दिए जाने की उम्मीद है।


Realme 2 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम रियलमी 2 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • Bad
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  2. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  3. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  4. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  5. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  6. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  9. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.