Realme आयोजित करने वाली है सेल, Realme 2 Pro और Realme U1 पर मिलेगी छूट

ऑफर्स की बात करें तो रियलमी की वेबसाइट पर इस सेल के लिए अलग वेबपेज को लाइव किया गया है। यहां से पता चला है कि Realme 2 Pro और Realme U1 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मई 2019 13:32 IST
ख़ास बातें
  • सेल में रियलमी 2 प्रो की कीमत 10,990 रुपये से शुरू होगी
  • Realme U1 का दाम 8,999 रुपये से शुरू होगा
  • Realme U1 और Realme 2 Pro के साथ एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी
Realme ब्रांड 2 मई से लेकर 4 मई तक भारतीय मार्केट में अपनी पहली सालगिरह का जश्न मनाने वाली है। इस दौरान Realme 2 Pro और Realme U1 स्मार्टफोन 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचे जाएंगे। डिस्काउंट के अलावा इस सेल में Realme 3 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पहली बार बेचा जाएगा। Realme ने ऐलान किया है कि इस सेल के दौरान मोबीक्विक इस्तेमाल करने वालों ग्राहकों को 15 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। 10 मुफ्त Realme 3 Pro दिए जाएंगे और प्रमोशनल गेम के ज़रिए 1 करोड़ रुपये बांटा जाएगा। Realme Anniversary Sale के दौरान सीमित समय के लिए कंपनी 1 रुपये का सुपर डील्स आयोजित करेगी। इस दौरान रियलमी 2 प्रो, रियलमी बड्स और रियलमी टेक बैकपैक मात्र 1 रुपये में बेचे जाएंगे। एनिवर्सरी सेल का आयोजन कंपनी की अपनी वेबसाइट, अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन स्टोर पर होगा।

ऑफर्स की बात करें तो रियलमी की वेबसाइट पर इस सेल के लिए अलग वेबपेज को लाइव किया गया है। यहां से पता चला है कि Realme 2 Pro और Realme U1 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। इसका मतलब है कि रियलमी 2 प्रो की कीमत 10,990 रुपये से शुरू होगी और Realme U1 का दाम 8,999 रुपये से। डिस्काउंट 2 मई से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा मोबीक्विक के ज़रिए इन दोनों फोन में से किसी को खरीदने पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट गिया जाएगा।

Realme ने मंगलवार को प्रेस रिलीज ज़ारी करके बताया कि Realme U1 का 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ आएगा। इसी तरह से Realme U1 और Realme 2 Pro के साथ एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी।

याद रहे कि इस महीने ही रियलमी 2 प्रो की कीमत कम हुई थी। अब इसकी शुरुआती कीमत 11,990 रुपये है। दूसरी तरफ, Realme U1 का दाम 9,999 रुपये से शुरू होता है।

ऐलान किया गया है कि रियलमी 3 का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1 मई की मध्यरात्रि यानी 2 मई से सेल के लिए उपलब्ध होगा। MobiKwik के यूज़र्स को अतिरिक्त 15 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

Realme इस दौरान 1 रुपये का सुपर डील्स फीस्ट आयोजित करेगी। इसमें रियलमी 2 प्रो के 10 यूनिट, रियलमी बड्स से 100 यूनिट और रियलमी टेक बैकपैक के 60 यूनिट मात्र 1 रुपये में बेचे जाएंगे।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • Bad
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth app and gaming performance
  • Looks good
  • Bright and crisp display
  • Cameras do well in good light
  • Fast face unlock
  • Bad
  • No 4K recording and video stabilisation
  • Cameras struggle in low light
  • Body attracts smudges easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
  2. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  3. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
  2. Google Gemini Hacks: AI बोलेगा आपकी 'देसी' भाषा, बस बदलनी होंगी ये चंद सेटिंग्स
  3. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  4. ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
  5. EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट
  6. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  8. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
  10. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.