Realme 2 Pro को नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ मिल रहा है ये खास अपडेट

Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने Realme 2 Pro स्मार्टफोन को लेटेस्ट फर्मवेयर अपडेट मिलने की घोषणा कर दी है। जानें, नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ फोन में क्या-क्या बदलाव होंगे।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 22 नवंबर 2018 17:23 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है Realme 2 Pro
  • रियलमी 2 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है
  • Realme 2 Pro को पहले भी मिल चुका है सॉफ्टवेयर अपडेट
Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने Realme 2 Pro स्मार्टफोन को लेटेस्ट फर्मवेयर अपडेट मिलने की घोषणा कर दी है। ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रियलमी 2 प्रो को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। अपडेट नए कलरओएस वर्जन, कई ऑप्टिमाइज़ेशन और फिक्सेज़ से लैस है। नवंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का हिस्सा है। रियलमी ब्रांड के तहत अब तक चार स्मार्टफोन Realme 1, Realme C1, Realme 2 और रियलमी 2 प्रो को लॉन्च किया जा चुका है।

गौर करने वाली बात यह है कि Realme 2 Pro कलरओएस 5.2 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि यही वर्जन Realme के अन्य स्मार्टफोन को भी मिलेगा। हाल ही में रियलमी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर Realme 2 Pro स्मार्टफोन को लेटेस्ट अपडेट मिलने की जानकारी दी गई है। ट्वीट के साथ चेंजलॉग भी मुहैया कराया गया है। हमारे डिवाइस को भी अपडेट मिल चुका है, नीचे दिए चेंजलॉग में आप देख सकते हैं कि अपडेट के साथ फोन में क्या-क्या बदलाव होंगे।
 

फ्रंट कैमरे की फोटो क्वालिटी के लिए ऑप्टिमाइजेशन है। इसके अलावा डेवलर ऑप्शन और एक्सेसब्लिटी मोड के लिए भी ऑप्टिमाइज़ेशन है। इसके अतिरिक्त कलरओएस का अपडेट एक स्वाइप में नोटिफिकेशन हटाने और स्टेटस बार में हेडसेट आइकन जैसे फीचर को लेकर आया है। स्क्रीनशॉट से पता चला है कि अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX1807EX_11.A.10_0100_20181110857 है। Realme 2 Pro को मिले अपडेट का साइज 178एमबी है।
 

याद करा दें कि, पिछले महीने रियलमी 2 प्रो को सॉफ्टवेयर अपडेट मिला था। यह अपडेट सेल्फी कैमरे और गेमिंग के दौरान बैटरी लाइफ में इंप्रूवमेंट के साथ आया था। अन्य रियलमी हैंडसेट की बात करें तो Realme 2 और Realme C1 को पहले ही नवंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल चुका है। अब जल्द इन स्मार्टफोन को ColorOS 5.2 अपडेट मिलने की उम्मीद है।
 

Realme 2 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम रियलमी 2 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • Bad
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.