Realme 2 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है इसमें

रियलमी 2 प्रो की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2018 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी 2 प्रो के तीन वेरिेएंट हैं
  • 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है Realme 2 Pro में

Realme 2 Pro की कीमत 13,990 रुपये से शुरू

बीते महीने Realme 2 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद ओप्पो के रियलमी ब्रांड ने अपना नया स्मार्टफोन Realme 2 Pro भारत में लॉन्च किया है। देखा जाए तो नया Realme 2 Pro स्मार्टफोन रैम, प्रोसेसर, कैमरा और अन्य विभाग अपने पुराने मॉडल का अपग्रेड है। अहम खासियतों की बात करें तो Realme 2 Pro वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 8 जीबी तक रैम और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है। स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट रेसिन ड्यूड्रॉप बैक कवर है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। आक्रामक कीमत के साथ ओप्पो रियलमी 2 प्रो मार्केट में Xiaomi Mi A2, Vivo V9 Pro और Nokia 6.1 Plus जैसे स्मार्टफोन को चुनौती देगा।
 

Realme 2 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

रियलमी 2 प्रो की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,990 रुपये है। Realme 2 Pro का सबसे पावरफुल वेरिएंट 17,990 रुपये का है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। रियलमी 2 की तरह यह फोन भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 11 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। इसे ब्लैक सी, ब्लू ओसियन और आइस लेक रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement

लॉन्च ऑफर के बारे में कंपनी ने बताया है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल का हिस्सा होने के कारण इस फोन पर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर कैशबैक पाएंगे। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से करीब 4,000 रुपये का फायदा दिया जाएगा।
 

Realme 2 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम रियलमी 2 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है।

Realme 2 Pro में लाइट एंड डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप और जियोमैगनेटिक सेंसर दिया गया है। रियलमी 2 प्रो का डाइमेंशन 156.7x74.0x8.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 174 ग्राम। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी ओटीजी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई और जीपीएस शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.