Realme 2 Pro में होंगे 8 जीबी रैम, Flipkart होगा बिक्री का ठिकाना

Realme 2 Pro से भारत में 27 सितंबर को पर्दा उठ जाएगा। लेकिन आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से कुछ दिन पहले ही जानकारी सामने आई है कि यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 सितंबर 2018 15:12 IST
ख़ास बातें
  • पहले Realme 2 Pro का टीज़र वीडियो ज़ारी किया गया था
  • Realme 2 Pro में पिछले हिस्से पर होगा फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Realme 2 Pro मेंं एंड्रॉयड 8.1 ओरियो की मौज़ूदगी की पुष्टि
Realme 2 Pro से भारत में 27 सितंबर को पर्दा उठ जाएगा। लेकिन आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से कुछ दिन पहले ही जानकारी सामने आई है कि यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस होगा। यह खुलासा बेंचमार्क साइट गीकबेंच की लिस्टिंग से हुआ। यह फोन हाल ही में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए गए Realme 2 का अपग्रेड होगा। गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Realme 2 Pro में 8 जीबी रैम होंगे। गौर करने वाली बात है कि रियलमी 2 का सबसे पावरफुल वेरिएंट 4 जीबी रैम से लैस है।

गीकबेंच की लिस्टिंग में Realme 2 Pro के लिए Oppo RMX1807 कोडनेम का इस्तेमाल हुआ है। संभव है कि यह जल्द ही लॉन्च होने वाले हैंडसेट का कोडनेम हो। लिस्टिंग में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम होने की बात की गई है। इसके अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो की मौज़ूदगी की पुष्टि भी हुई है।

वहीं, रियलमी के ट्वीट से साफ हो गया है कि Realme 2 Pro एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। ज्ञात हो कि Realme 1 अमेज़न एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट था। इसके बाद रियलमी 2 आया जो एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर मिलता है।

बेंचमार्क साइट लिस्टिंग से यह भी साफ है कि सिंगल कोर और मल्टी कोर टेस्ट में रियलमी 2 प्रो हैंडसेट ने Realme 2 की तुलना में बेहद ही पावरफुल नतीजे दिए। ऐसा दोनों फोन में अलग-अलग प्रोसेसर के कारण संभव हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले 91Mobiles ने दी।

इससे पहले Realme 2 Pro का टीज़र वीडियो ज़ारी किया गया था। इस टीज़र वीडियो का टाइटल है, "Proud to be Young"। इस वीडियो से रियलमी 2 प्रो में वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप की पुष्टि होती है। वीडियो में हाल ही में लॉन्च किए गए Realme 2 की तुलना में ज़्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस की ओर इशारा है। इसके अलावा गेम चेजिंग अनुभव का वादा है। Realme 2 Pro में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है, जिसकी झलक हमें Oppo A7X और Vivo V11 Pro जैसे हैंडसेट में मिल चुकी है। टीज़र वीडियो में रियलमी 2 प्रो के मैट बैक वेरिएंट की भी झलक मिलती है। स्मार्टफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक है जिसे यूएसबी पोर्ट व लाउडस्पीकर ग्रिल के बगल में जगह मिली है। इस बार नए कलर वेरिेएंट भी लाए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 2 Pro Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन! लॉन्च से पहले बड़ा दावा
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.