Realme 15 Pro में मिल सकते हैं 4 RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स, तीन कलर ऑप्शंस

Realme 15 Pro को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Realme 14 Pro 5G में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जून 2025 18:25 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Realme 14 Pro की जगह लेगा
  • इसमें 12 GB तक RAM और अधिकतम 512 GB तक स्टोरेज हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन को सिल्वर, ग्रीन और पर्पल कलर्स में लाया जा सकता है

यह स्मार्टफोन इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Realme 14 Pro की जगह लेगा

चाइनीज स्मार्टफो मेकर Realme का Realme 15 Pro जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 12 GB तक RAM और अधिकतम 512 GB तक स्टोरेज हो सकती है। यह स्मार्टफोन इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Realme 14 Pro की जगह लेगा। Realme 14 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G दिया गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme 15 Pro में RAM और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, ग्रीन और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Realme 14 Pro को 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया था। इन वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 24,999 रुपये और 26,999 रुपये के थे। 

Realme 15 Pro को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Realme 14 Pro 5G में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सिंगल Sony IMX882 रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी का Narzo 80 Lite 5G भी जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। Realme ने अप्रैल में Narzo 80x और Narzo 80 Pro को पेश किया था। Realme ने Narzo 80 Lite के डिजाइन और बैटरी के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की वेबसाइट पर Narzo 80 Lite 5G के लिए माइक्रोसाइट शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 10,000 रुपये से कम हो सकता है। एमेजॉन पर माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन के डिजाइन की जानकारी मिली है। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा और एक एलिप्टिकल LED फ्लैश यूनिट दी गई है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं। Narzo 80 Lite 5G में 6,000 mAh की बैटरी होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  2. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  3. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  4. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  7. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  8. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
  9. Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
  10. Amazon Great Summer Sale: 20K में आने वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.