Realme 15 Lite 5G अमेजन पर 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लिस्ट, जानें कीमत और फीचर्स

अमेजन पर Realme 15 Lite 5G को लिस्ट किया गया है, जिससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 11:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme 15 Lite 5G में 6.78 इंच HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 15 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme 15 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Realme 15 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में अमेजन पर Realme 15 Lite 5G को लिस्ट किया गया है, जिससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक दे सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर लिस्टिंग से Realme के इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी हो गया है। साथ ही साथ यह भी पता चला है कि यह स्मार्टफोन किस कीमत पर लॉन्च होगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 5000mAh की बैटरी हो सकती है। आइए Realme 15 Lite 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 15 Lite 5G Price 

अमेजन पर लिस्टिंग के अनुसार, Realme 15 Lite 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, एमआरपी 20,999 रुपये है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट पर खरीदारी के दौरान बैंक ऑफर का उपयोग करने पर डिस्काउंट भी शामिल है। फिलहाल अमेजन पर इस फोन का एक ही वेरिएंट उपलब्ध है और अभी तक अन्य रैम और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement

Realme 15 Lite 5G Features & Specifications

लिस्टिंग के अनुसार, Realme 15 Lite 5G में 6.78 इंच HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280x2800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेनसिटी 453 PPI है। 15 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी 5जी चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग से लैस है। 

कैमरा सेटअप के मामले में 15 Lite 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस रिकग्निशन का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162 मिमी, चौड़ाई 76 मिमी, मोटाई 8 मिमी और वजन 187 ग्राम है। हालांकि,यह आधिकारिक लिस्टिंग नहीं है तो ये स्पेसिफिकेशंस पूरी तरह सच हैं या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  2. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  5. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  9. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  10. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.