Realme 14 Pro भारत में धांसू कैमरा, दमदार प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च! टीजर जारी

Realme ने अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज realme 14 Pro को भारत में लॉन्च के लिए टीज कर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 10:44 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिलेगा।
  • फोन के रियर में दो कैमरा दिए गए हैं।
  • रियलमी 14 प्रो सीरीज की लॉन्च डेट कंपनी ने इस वक्त कंफर्म नहीं की है।

realme 14 Pro सीरीज में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट होगा।

Realme ने अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज realme 14 Pro को भारत में लॉन्च के लिए टीज कर दिया है। कंपनी की यह 5G स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही इंडियन मार्केट में दस्तक देने वाली है। टीजर के माध्यम से कंपनी ने कंफर्म कर दिया है फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट होगा। कंपनी ने दावा किया है कि फोन में जबरदस्त कैमरा क्षमता होगी जो अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में दो जेनरेशन आगे होगा। आइए जानते हैं और क्या जानकारी टीजर के माध्यम से निकलकर सामने आई है। 

realme 14 Pro सीरीज का लॉन्च भारत में कंपनी की ओर से कंफर्म कर दिया गया है। कंपनी ने सीरीज का टीजर जारी करते हुए लिखा है- coming soon, यानी सीरीज बहुत जल्द भारतीय मार्केट में पेश होगी। सीरीज में कंपनी अपना पेरिस्कोप जूम कैमरा देने जा रही है जिसके बारे में दावा किया है कि यह दो जेनरेशन आगे की टेक्नोलॉजी है। सीरीज में AI Ultra Clarity 2.0 फीचर आने की बात कही गई है। 

realme 14 Pro के प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिलेगा। पिछले मॉडल की तुलना में यहां बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इस सीरीज में बड़ी बैटरी आने की संभावना है। कैमरा की बात करें तो यहां से कुछ डिटेल्स सामने आती हैं। टीजर में दिखाया गया है कि फोन के रियर में दो कैमरा दिए गए हैं। इसमें एक मेन सेंसर होगा और दूसरा पेरिस्कोप लेंस होगा। अब यहां पर सवाल उठता है कि क्या कंपनी इस सीरीज में अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं देने जा रही है? टीजर में इसके बारे में पता नहीं चल पाता है। या फिर हो सकता है कि यह पेरिस्कोप लेंस के साथ छुपा हुआ पाया जा सकता है। 

रियलमी 14 प्रो सीरीज की लॉन्च डेट कंपनी ने इस वक्त कंफर्म नहीं की है। संभावना है कि यह सीरीज दिसंबर में ही दस्तक दे सकती है। या फिर कंपनी इसे जनवरी की शुरुआत तक भी रोक कर रख सकती है। कंपनी की मंशा रेडमी को टक्कर देने की है जिसने हाल ही में Redmi Note 14 सीरीज को मार्केट में पेश कर दिया है। सीरीज में 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस सीरीज में कंपनी ने 1.5K OLED डिस्प्ले दिया है। Redmi Note 14 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5110 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.