12GB रैम और 2 कलर ऑप्‍शन में लॉन्‍च होगा Realme 14 Pro 5G, लीक रिपोर्ट में खुलासा

Realme 14 Pro 5G स्‍मार्टफोन कई दिनों से चर्चाओं में है। कंपनी ने इसका ऑफ‍िशियल ऐलान अभी तक नहीं किया है, पर लीक्‍स में इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 नवंबर 2024 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14 Pro 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक
  • 8 और 12 जीबी रैम व 2 कलर ऑप्‍शन में होगा उपलब्‍ध
  • अगले साल लॉन्‍च हो सकती है सीरीज

Realme 14 Pro सीरीज की कीमत भारत में 30 हजार रुपये के आसपास हो सकती है।

Realme 14 Pro 5G स्‍मार्टफोन कई दिनों से चर्चाओं में है। कंपनी ने इसका ऑफ‍िशियल ऐलान अभी तक नहीं किया है, पर लीक्‍स में इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने हैं। यह Realme 13 Pro के सक्‍सेसर के रूप में मार्केट में आएगा। एक रिपोर्ट में इसके इंडिया मॉडल नंबर की जानकारी आई है। 91मोबाइल्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, Realme 14 Pro का मॉडल नंबर RMX5056 है। भारतीय मार्केट में इसे दो कलर ऑप्‍शंस और तीन स्‍टोरेज ऑप्‍शंस में पेश किया जाएगा। 

रिपोर्ट में इंडस्‍ट्री सोर्सेज के हवाले से लिखा गया है कि Realme 14 Pro को भारत में 8GB + 128GB मॉडल में लॉन्‍च किया जाएगा। यह 8GB + 256GB मॉडल में भी आएगा। कंपनी 12GB रैम मॉडल भी लाने वाली है, जिसके साथ 256GB स्‍टाेरेज मिलेगा। 

Realme 14 Pro 5G को दो कलर ऑप्‍शंस- पर्ल वाइट और स्‍वीड ग्रे में लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme 14 सीरीज में Realme 14x, Realme 14 Pro Lite, Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ जैसे स्‍मार्टफोन्‍स को भी पेश किया जा सकता है। 

Realme 14 सीरीज की लॉन्‍च डेट अभी कन्‍फर्म नहीं है। सोर्सेज पर भरोसा करें तो रियलमी 14 सीरीज के प्रो, प्रो प्‍लस और प्रो लाइट मॉडल नए साल यानी जनवरी में भारत में आएंगे। बाकी मॉडल्‍स को उसके बाद पेश किया जाएगा। 
Advertisement

इसका मतलब है कि रियलमी वो चांस नहीं लेगी जो शाओमी लेने वाली है। वो अपनी नई रेडमी नोट 14 सीरीज को 9 दिसंबर को पेश कर रही है, जबकि कंपनी ने इसी साल की शुरुआत में रेडमी नोट 13 स्‍मार्टफोन सीरीज को पेश किया था। 
Advertisement
रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme 14 Pro सीरीज की कीमत भारत में 30 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। यानी ये स्‍मार्टफोन्‍स बहुत सस्‍ते लॉन्‍च नहीं होने वाले, मिड रेंज से भी ऊपर लॉन्‍च किए जाएंगे। हालांकि यह जानकारी ऑफ‍िशियल नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.