Realme 12X 5G के लॉन्च से पहले कंपनी ने बताई कीमत, स्पेसिफिकेशन्स का भी किया खुलासा!

Realme ने पहले ही घोषणा कर दी है कि Realme 12X 5G भारत में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसकी बिक्री Flipkart और रियलमी इंडिया वेबसाइट पर होने की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 21:23 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग फोन भारत में 12,000 रुपये के आसपास लॉन्च होगा
  • हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा
  • 45W फास्ट चार्जिंग और डुअल स्पीकर होंगे इसकी खासियतें
Realme 12X 5G को 2 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाना है। इससे ठीक एक हफ्ते पहले, Realme ने अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन की प्राइस रेंज और हार्डवेयर डिटेल्स का खुलासा किया है। Realme 12X 5G में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा। इसे MediaTek Dimensity 6100+ SoC पर चलाने के लिए भी टीज किया गया है। Realme 12X को 21 मार्च को चीन की मार्केट में पेश किया गया था।

एक प्रेस रिलीज के जरिए चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ने Realme 12X 5G की प्राइस रेंज की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि अपकमिंग फोन भारत में 12,000 रुपये के आसपास लॉन्च होगा। इसके अलावा, इसके हार्डवेयर की जानकारी भी शेयर की गई है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.72-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है। 
Advertisement

इसके अलावा, इसमें डुअल स्पीकर और 7.69 mm मोटाई होने की बात कही गई है। कहा जा रहा है कि यह फोन 12000 रुपये प्राइस सेगमेंट में लॉन्च होने वाला पहला 5G फोन होगा, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और डुअल स्पीकर की पेशकश की जाएगी।

चाइनीज वेरिएंट की तरह, Realme 12X 5G का भारतीय वेरिएंट भी VC कूलिंग के साथ 6nm MediaTek Dimensity 6100+ 5G चिपसेट पर चलेगा। इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और IP54-सर्टिफाइड बिल्ड  मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सिस्टम के साथ एयर जेस्चर फीचर मिलेगा, जो यूजर्स को फिजिकल टच के बिना फोन में नेविगेट करने की सुविधा देगा।
Advertisement

Realme ने पहले ही घोषणा कर दी है कि Realme 12X 5G भारत में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसकी बिक्री Flipkart और रियलमी इंडिया वेबसाइट पर होने की पुष्टि हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट और कंपनी की भारत वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लॉन्च की जा चुकी है, जहां कंपनी लगातार अपकमिंग फोन के फीचर्स को टीज कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.