Realme 12 Pro+ फोन 12GB रैम और Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च! Geekbench पर हुआ लिस्ट

Realme का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3840 के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर दिखाई दिया।

Realme 12 Pro+ फोन 12GB रैम और Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च! Geekbench पर हुआ लिस्ट
ख़ास बातें
  • एक Realme फोन मॉडल नंबर RMX3840 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है
  • लिस्टिंग में 12GB रैम, Android 14 और Snapdragon 7 Gen 1 SoC की जानकारी है
  • Realme 12 Pro 5G भारत में 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा
विज्ञापन
Realme 12 Pro 5G सीरीज 29 जनवरी को भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। लाइनअप में Realme 12 Pro, Realme 12 Pro+ और Realme 12 Pro Max शामिल होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले, एक Realme स्मार्टफोन को गीकबेंच (Geekbench) पर मॉडल नंबर RMX3840 के साथ देखा गया है, जिसे Realme 12 Pro+ का भारतीय वर्जन माना जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि हैंडसेट 12GB रैम, Qualcomm Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।

Realme का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3840 के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर दिखाई दिया। मॉडल नंबर को Realme 12 Pro+ से जोड़ा जा रहा है, जिसकी कई लिस्टिंग पहले भी ऑनलाइन देखी गई हैं। हैंडसेट ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1,025 अंक और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 2,915 अंक हासिल किए हैं। प्लेटफॉर्म पर Realme 12 Pro+ को Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और 12GB RAM स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया है। 

लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 'पैरेट' कोडनेम वाला क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर चिपसेट फोन होगा। यह कोडनेम Snapdragon 7s Gen 2 SoC से जुड़ा है। लिस्टिंग में 2.40GHz की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड के साथ चार सीपीयू कोर और 1.96GHz पर कैप्ड चार कोर दिखाए गए हैं।

Realme ने हाल ही में घोषणा की थी कि Realme 12 Pro 5G भारत में 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा। नई लाइनअप में एक स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर होगा।

कहा जा रहा है कि Realme 12 Pro 5G सीरीज Android 14-आधारित Realme UI 5 से लैस होगी और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच कर्व्ड-एज फुल-HD+ AMOLED पैनल होगा। यह भी अफवाह है कि Realme 12 Pro Snapdragon 6 Gen 1 SoC पर चलेगा। दोनों मॉडलों में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »