Realme 12 5G vs Realme 12 Plus 5G: Rs 15 हजार की रेंज में कौन सा फोन है वैल्यू फॉर मनी?

दोनों ही डिवाइसेज में 5,000mAh बैटरी मिलती है। Realme 12 5G में 45W वायर्ड चार्जिंग है। जबकि Realme 12 Plus 5G में 67W वायर्ड चार्जिंग दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2024 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 5G और Realme 12 Plus 5G फोन बॉक्सी डिजाइन के साथ आते हैं
  • दोनों ही फोन IP54 रेटिंग के साथ आते हैं
  • पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है

दोनों ही डिवाइसेज में 5,000mAh बैटरी मिलती है।

Photo Credit: Realme

स्मार्टफोन कंपनियां इन दिनों एंट्री लेवल स्मार्टफोन सेग्मेंट पर फोकस कर रही हैं। यूजर्स का एक बड़ा तबका इस सेग्मेंट में आता है जिसे हर स्मार्टफोन कंपनी अच्छे से भुनाने पर लगी है। इसलिए 5G स्मार्टफोन भी अब इस सेग्मेंट में धीरे धीरे बड़ी संख्या में दिखने लगे हैं। उदाहरण के लिए Phone (2a) और Redmi Note 13 सीरीज इसी सेग्मेंट के फोन हैं। हाल ही में Realme ने भी अपने नए स्मार्टफोन उतारे हैं जो एंट्री लेवल सेग्मेंट में कंपिटीशन लेकर आते हैं। ये हैं Realme 12 5G और Realme 12 Plus 5G स्मार्टफोन। हम आपको इन दोनों ही डिवाइसेज के बारे में डिटेल में बताते हैं कि 5G स्मार्टफोन्स होने के बावजूद ये एक दूसरे से कैसे अलग हैं, और कौन सा फोन इनमें अधिक किफायती है। 

Design
Advertisement
Realme 12 5G और Realme 12 Plus 5G फोन बॉक्सी डिजाइन के साथ आते हैं। Realme 12 5G में स्मूद टेक्स्चर है जो कि इसके प्लास्टिक रियर पैनल पर जंचता है, वहीं 12 Plus 5G में फॉक्स लैदर फिनिश है जिसमें बोल्ड डिजाइन दिया गया है। दोनों ही फोन IP54 रेटिंग के साथ आते हैं जो कि डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट फीचर है। पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डिजाइन के मामले में Realme 12 Plus 5G यहां आगे निकल जाता है। 

Display
Realme 12 5G फोन में 6.72 इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है। रिफ्रेश रेट 120Hz है। पीक ब्राइटनेस 950 निट्स की है। बजट फोन होने के चलते ये कंफिग्रेशन ठीकठाक कहे जा सकते हैं। वहीं, 12 Plus 5G में 6.67 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें AMOLED पैनल है और रिफ्रेश रेट 120Hz का है। ब्राइटनेस 2000 निट्स की है। यहां पर भी 12 Plus 5G जीत जाता है। 
Advertisement

Performance
Realme 12 Plus 5G में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है। यह गेमिंग में बेहतर साबित होता है। साथ ही आने वाले एंड्रॉयड अपडेट्स के लिए भी योग्य है। Realme 12 5G में Dimensity 6100+ चिपसेट है जो कि 12 Plus 5G की तुलना में थोड़ा धीमा बताया गया है। हालांकि बैटरी लाइफ और हीटिंग कंट्रोल में यह आगे जा सकता है। दोनों ही फोन में Realme UI 5 दिया गया है जो कि Android 14 पर आधारित है। इस तरह Realme 12 Plus 5G यहां प्रोसेसिंग के मामले में भी आगे निकल जाता है। 
Advertisement

Camera
Realme 12 5G में डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। जबकि 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। बेसिक फोटोग्राफी के लिए कैमरा अपना काम कर देता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Realme 12 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल Sony LYT 600 सेंसर है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसलिए Realme 12 Plus 5G भी यहां पर जीत जाता है। 
Advertisement

Battery
दोनों ही डिवाइसेज में 5,000mAh बैटरी मिलती है। Realme 12 5G में 45W वायर्ड चार्जिंग है। जबकि Realme 12 Plus 5G में 67W वायर्ड चार्जिंग दी गई है। चार्जिंग के मामले में एक बार फिर 12 Plus 5G आगे निकल जाता है। 

Price
Realme 12 5G फोन 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये से शुरू होता है। जबकि Realme 12 Plus 5G बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के लिए 18,999 रुपये में आता है। यहां कीमत के मामले में Realme 12 5G आगे निकल जाता है। 

कुल मिलाकर कहें तो Realme 12 Plus 5G अपने बिल्ड मैटिरियल, चिपसेट, कैमरा, और AMOLED डिस्प्ले के दम पर ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.