Realme 11 Pro+ में मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक

Realme चीनी बाजार में 10 मई को अपनी Realme 11 सीरीज लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 13:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme चीनी बाजार में 10 मई को अपनी Realme 11 सीरीज लॉन्च करने वाली है।
  • Realme 11 Pro+ में फॉक्स लेदर बैक मिलेगा।
  • Realme 11 Pro+ 5G में कैमरा अपग्रेड मिलेगा।

Realme 11 Pro+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Weibo

Realme चीनी बाजार में 10 मई को अपनी Realme 11 सीरीज लॉन्च करने वाली है। हालांकि, पेश किए जाने वाले स्मार्टफोन्स की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स से साफ होता है कि सीरीज में कई स्मार्टफोन मिलेंगे, जिनमें Realme 11 Pro और Realme 11 5G मॉडल के साथ हाई-एंड Realme 11 Pro+ 5G शामिल हैं। आइए Realme 11 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं। Realme ने एक नया टीजर जारी किया है जो टॉप ऑफ द लाइन फोन के डिजाइन और कैमरा फीचर्स से लैस है। टीजर के अनुसार, Realme 11 Pro+ 5G में कैमरा अपग्रेड मिलेगा। Realme 11 Pro+ 5G के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

Realme 11 Pro+ 5G में फॉक्स लेदर बैक मिलेगा। Realme 11 Pro+ 5G के लेटेस्ट टीजर से पता चलता है कि स्मार्टफोन के रियर में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें गोल्ड और ब्लैक शेड्स में ड्यूल टोन डिजाइन मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। हालांकि अन्य दो सेंसर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कैमरा मॉड्यूल के टॉप पर एक एलईडी फ्लैश भी दी गई है।
Advertisement

स्मार्टफोन के डिजाइन के लिए Realme ने GUCCI के पूर्व डिजाइनर मैटियो मेनोटो के साथ साझेदारी की है। फोन में एक कर्व्ड रियर और फ्रेम दिया गया है, जिसमें सनराइज सिटी बेज फॉक्स लेदर बैक पैनल दिया गया है। रियर पैनल में सोने और चांदी की सिलाई के साथ एक वर्टिकल स्ट्रिप है। साथ ही फोन के फ्रेम में गोल्ड कलर है। फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिया गया है। वहीं सिम ट्रे, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल नीचे की ओर दिए गए हैं।
 

Realme 11 Pro+ के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Realme 11 Pro+ में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका FHD+  रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन Dimensity 7-सीरीज प्रोसेसर पर काम करेगा। इस फोन में 16GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Realme 11 Pro+ के साथ रियलमी द्वारा Realme 11 Pro और Realme 11 लॉन्च करने की संभावना है। यह देखा जाना बाकी है कि ये स्मार्टफोन्स किस प्रकार के फीचर्स से लैस होंगे। इन तीनों स्मार्टफोन्स को 10 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.