Realme 11 Pro और Narzo N53 के कलर, स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च से पहले लीक!

सीरीज में Realme 11, Realme 11 Pro, और Realme 11 Pro+ को लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2023 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme 11 Pro मॉडल्स में तीन स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।
  • Narzo N53 के बारे में भी यहां स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स बताए गए हैं।
  • अगले महीने भारत में यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च हो सकती है।

सीरीज में Realme 11, Realme 11 Pro, और Realme 11 Pro+ को लॉन्च किया जा सकता है।

Photo Credit: Weibo

Realme अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Realme 11 को 10 मई को चीन में लॉन्च करने जा रही है। उसी समय सीरीज के भारत में लॉन्च होने की संभावना बताई गई है। सीरीज में पेश किए जाने वाले स्मार्टफोन्स की अधिकारिक पुष्टि अभी कंपनी की ओर से होना बाकी है। लेकिन इस सीरीज के बारे में Realme 11 Pro+ 5G इन दिनों चर्चा में है। साथ ही कंपनी Narzo N53 फोन भी लॉन्च करेगी, ऐसा कहा जा रहा है। Realme 11 सीरीज को लेकर अब एक और लीक सामने आया है। 

Realme 11 सीरीज के बारे में लेटेस्ट अपडेट कहता है कि अगले महीने भारत में यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च हो सकती है। सीरीज में Realme 11, Realme 11 Pro, और Realme 11 Pro+ को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी Realme Narzo N53 को भी लॉन्च कर सकती है। अब इनके कलर वेरिएंट्स और स्टोरेज के बारे में भी यहां कुछ जानकारी सामने निकल कर आई है। Pricebaba की एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme 11 Pro मॉडल्स में तीन स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। जिसमें 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज, और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। 

Realme 11 Pro+ के लिए कहा गया है कि इसमें एक ऑप्शन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ होगा जबकि दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ होगा। फोन के कलर ऑप्शन भी यहां बताए गए हैं जिसमें एस्ट्रल ब्लैक, ओएसिस ग्रीन और सनराइज बीज कलर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा यहां कंपनी के अपकमिंग हैंडसेट Narzo N53 के बारे में भी कहा गया है कि यह फोन अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकता है। 

Narzo N53 के बारे में भी यहां स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स बताए गए हैं। यह फोन 4जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज, और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। यह फोन फीदर ब्लैक और फीदर गोल्ड में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत भी यहां बताई गई है जो कि अनुमानित रूप से 13 हजार रूपये के करीब हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.