100W चार्जिंग, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले वाली Realme 11 Pro 5G सीरीज इस दिन होगी भारत में लॉन्‍च, नए बड्स भी आएंगे

Realme 11 Pro 5G Series : रियलमी ने इन स्‍मार्टफोन्‍स को मई में चीन में पेश किया था। दोनों स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 मई 2023 20:57 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 11 प्रो 5G सीरीज अगले महीने भारत में होगी लॉन्‍च
  • इनके साथ रियलमी बड्स एयर 5 प्रो को भी लाया जाएगा
  • दोनों स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया गया है

Realme 11 Pro को 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज में लाया जाएगा। कंपनी इसका 12GB रैम + 256GB वेरिएंट भी लॉन्‍च कर सकती है।

रियलमी 11 प्रो 5G (Realme 11 Pro 5G) सीरीज को भारत में अगले महीने लाया जाएगा। रियलमी ने सटीक लॉन्‍च डेट का खुलासा अभी नहीं किया है, लेकिन एक भारतीय टिपस्टर का दावा है कि ‘रियलमी 11 प्रो' (Realme 11 Pro) और रियलमी 11 प्रो+ (Realme 11 Pro+) जून के दूसरे सप्‍ताह में लॉन्‍च कर दिए जाएंगे। इनके साथ रियलमी बड्स एयर 5 प्रो (Realme Buds Air 5 Pro) को भी लाया जाएगा। रियलमी ने इन स्‍मार्टफोन्‍स को मई में चीन में पेश किया था। दोनों स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया गया है। 

जाने-माने टिप्सटर सुधांशु अंभोरे (@Sudhanshu1414) ने ट्विटर पर ‘रियलमी 11 प्रो 5जी' सीरीज की रैम और स्टोरेज की जानकारी दी है। साथ ही इंडिया लॉन्‍च डेट को भी लीक किया है। टिप्स्टर के मुताबिक, रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो+ स्‍मार्टफोन्‍स को भारत में 8 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ ‘रियलमी बड्स एयर 5 प्रो' टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स भी पेश किए जाएंगे। 
Advertisement

Realme 11 Pro को 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज में लाया जाएगा। कंपनी इसका 12GB रैम + 256GB वेरिएंट भी लॉन्‍च कर सकती है। Realme 11 Pro + को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्‍शंस में लाया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बेज और ओएसिस ग्रीन शेड्स में आ सकते हैं।

Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को चीन में इस महीने की शुरुआत में 1,699 युआन (लगभग 20,000 रुपये) और 1,999 युआन (लगभग 24,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च किया गया था। 
Advertisement

इन फोन्‍स के चीनी वेरिएंट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले है। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया गया है। 12GB तक रैम दी गई है। Realme 11 Pro में डुअल रियर कैमरा हैं, जबकि Realme 11 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ये फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस हैं। 11 Pro के साथ कंपनी 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे रही है, जबकि 11 Pro+ में 100W चार्जिंग सपोर्ट है।
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • Bad
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.