• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 11 Pro 5G और 11 Pro+ 5G खरीदने पर मिलेगा तगड़ा ऑफर, अर्ली एक्सेस में ये हैं फायदे

Realme 11 Pro 5G और 11 Pro+ 5G खरीदने पर मिलेगा तगड़ा ऑफर, अर्ली एक्सेस में ये हैं फायदे

Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Realme 11 Pro 5G और 11 Pro+ 5G खरीदने पर मिलेगा तगड़ा ऑफर, अर्ली एक्सेस में ये हैं फायदे

Photo Credit: Realme

Realme 11 Pro 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme भारत में 8 जून को Realme 11 Pro सीरीज पेश करने वाली है।
  • Realme 11 Pro में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 11 Pro+ में OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Realme भारतीय बाजार में 8 जून को Realme 11 Pro सीरीज स्मार्टफोन्स को पेश करने वाली है। अब कंपनी ने एक नई घोषणा की है। Realme 11 Pro सीरीज में Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G शामिल हैं। यहां हम आपको रियलमी 11 प्रो सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इन आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।
पहले बताया गया था कि इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर करने पर कथित तौर पर Realme Watch 2 Pro कॉम्प्लीमेंट्री मिलेगी। Realme ने अब ऑफिशियल अर्ली एक्सेस सेल की तारीख और Realme 11 Pro सीरीज स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स का खुलासा किया है। Realme ने ट्विटर पर घोषणा की है कि अर्ली एक्सेस सेल के तहत ग्राहकों को क्या कुछ दिया जाएगा।यह स्पेशल सेल ग्राहकों इसके फीचर्स और कीमतों को देखने के बाद स्मार्टफोन को प्री-बुक करने की सुविधा देगी। अर्ली एक्सेस सेल विंडो 8 जून को रात 8 बजे से दो घंटे के लिए खुली रहेगी।

Realme 11 Pro 5G सीरीज ऑफर के तहत ग्राहक HDFC Bank और SBI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पर सकते हैं। इसके अलावा रियलमी उन लोगों के लिए 1,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी प्रदान कर रहा है, जिनके पास उपरोक्त बैंकों के कार्ड नहीं हैं। हालांकि ब्रांड ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है, लेकिन प्री-ऑर्डर करने पर 4,499 रुपये वाली Realme Watch 2 Pro फ्री में मिलने की उम्मीद है। 


Realme 11 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


Realme ने चीन में Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को लॉन्च किया था। दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Dimensity 7050 पर काम करता है। Realme 11 Pro में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज दी गई है। Realme 11 Pro+ में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज का ऑप्शन है। ये दोनों ही स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करते हैं।

Realme 11 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme 11 Pro+ में OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइडर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Realme 11 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है तो वहीं Pro+ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए दोनों फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • कमियां
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
  2. iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत
  3. Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ
  4. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  5. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  6. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  9. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »