8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

कंपनी ने इस फोन को कई खूबियों से लैस किया है, लेकिन यह 5G स्‍मार्टफोन नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 14:43 IST
ख़ास बातें
  • इस स्‍मार्टफोन को 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में पेश किया गया है
  • इसकी पहली सेल 15 जनवरी से होगी
  • फोन की रियलमी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा

Realme 10 में फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 50 एमपी का मेन बैक कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी, 33 वॉट फास्‍ट चार्जिंग जैसी खूबियां दी गई हैं।

Realme ने भारत में अपना एक और मिड रेंज स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम Realme 10 4G है, जिसे पिछले साल आए Realme 9 स्‍मार्टफोन का सक्‍सेसर कहा जा रहा है। कंपनी ने इस फोन को कई खूबियों से लैस किया है, लेकिन यह 5G स्‍मार्टफोन नहीं है। Realme 10 में फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 50 एमपी का मेन बैक कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी, 33 वॉट फास्‍ट चार्जिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं इस स्‍मार्टफोन के प्राइस, भारत में उपलब्‍धता और स्‍पेसिफ‍िकेशंस। 
 

Realme 10 के भारत में प्राइस और उपलब्‍धता 

रियलमी ने इस स्‍मार्टफोन को 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में पेश किया है। Realme 10 4G की कीमत 4GB + 64GB वैरिएंट के लिए 13,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। कंपनी ऑफर भी लाई है, जिसके बाद इस फोन के 4जीबी+64जीबी वैरिएंट को लिमिटेड टाइम के लिए 1,000 रुपये की छूट पर लिया जा सकता है। इस तरह Realme 10 की भारत में शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। पहली सेल 15 जनवरी से होगी। इस फोन को रियलमी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। यह क्लैश वाइट और रश ब्लैक कलर्स में आता है।
 
 

Realme 10 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

शुरुआत करते हैं फोन के डिस्‍प्‍ले के साथ। Realme 10 में 90Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल कटआउट के साथ 6.5-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का बैक दिखने में खूबसूरत है। बेजल्‍स बहुत थिक नहीं हैं। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड Realme UI पर चलता है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ अधिकतम 8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। फोन के स्‍टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हम शुरुआत में ही बता चुके हैं कि यह 5G डिवाइस नहीं है। 

रियलमी 10 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 28 मिनट में 0 से 50 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। कुछ अन्‍य खूबियों की बात करें, तो  साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक 3.5mm का हेडफोन जैक और हाई-रेस ऑडियो का विकल्‍प भी रियलमी 10 में मिलता है। 
Advertisement

सबसे आखिर में बात इस स्‍मार्टफोन के साथ मिलने वाले कैमरों की, तो Realme 10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 50MP का है साथ में 2MP का B&W पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्‍सल का सेंसर फोन में दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहा
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.