50MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी, Helio G99 SoC के साथ Realme 10 4G का प्राइस, स्पेसिफिकेशंस लीक!

Realme 10 वनिला और Realme 10 Pro+ को लॉन्च किए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 17:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme 10 4G का लॉन्च नवंबर में होने की संभावना है।
  • Realme 10 4G में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें मेन लेंस 50MP का होगा।
  • सेल्फी के लिए फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है।

Realme 10 सीरीज में वनिला और Realme 10 Pro+ को लॉन्च किए जाने की संभावना है। 

Realme 10 4G के लॉन्च से पहले इसके प्राइस, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स सामने आ गए हैं। फोन के कुछ रेंडर्स लीक किए गए हैं जिनमें पता चलता है कि इसमें डुअल कैमरा होगा और 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा। फोन में MediaTek Helio G99 SoC होने की बात भी सामने आई है। डिवाइस में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है और बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच देखने को मिल सकती है। इसके बारे में और क्या जानकारी आई है, हम आपको यहां बता रहे हैं। 

Realme 10 4G का लॉन्च नवंबर में होने की संभावना है। लेकिन लॉन्च से पहले इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और प्राइसिंग की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। एक टिप्स्टर ने कहा है कि फोन की कीमत 17 हजार से 19 हजार रुपये के बीच हो सकती है। पारस गुलानी नामक इस टिप्स्टर ने कहा है कि ऑफर्स लगाने के बाद बेस मॉडल की कीमत 15 हजार रुपये भी हो सकती है। इसके अलावा फोन के रेंडर्स भी शेयर किए गए हैं। फोन को मल्टीपल कलर्स में देखा जा सकता है। डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन भी देखा जा सकता है। 

Realme 10 4G में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का देखने को मिल सकता है। फोन की दाहिनी तरफ वॉल्यूम बटन, पावर बटन और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। फोन में 180Hz का रिफ्रेश देखने को मिल सकता है। यह MediaTek G99 SoC से लैस होगा। फोन में 5GB तक एक्सपेंडेबल रैम फीचर देखने को मिल सकता है। 

जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की बताई गई है और यह 33 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। सीरीज में Realme 10 वनिला और Realme 10 Pro+ को लॉन्च किए जाने की संभावना है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.