Realme 1 का रिव्यू

क्या Realme 1 में इतना दम है कि वह बजट स्मार्टफोन में खुद को 'अलग' और 'बेहतर' साबित कर सके, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Shobhit Varma, अपडेटेड: 18 मई 2018 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Oppo का दावा, Realme भारतीय युवाओं की नब्ज़ समझेगा
  • Realme के स्मार्टफोन फिलहाल एक्सक्लूसिव तौर अमेज़न पर
  • अपनी कीमत के दम पर बजट मार्केट सेगमेंट में जगह बना पाएगा रियलमी?

Realme 1

Oppo के मुताबिक, उसके सब-ब्रांड  Realme भारतीय युवाओं की नब्ज़ समझ चुका है। Realme के स्मार्टफोन फिलहाल एक्सक्लूसिव तौर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध रहेंगे। अपनी कीमत के दम पर बजट मार्केट सेगमेंट में Realme शाओमी से टक्कर लेने की कोशिश में है। Realme 1 स्मार्टफोन 8,990 रुपये से शुरू होता है। इसमें है 18:9 डिस्प्ले, रैम 6 जीबी है। इसमें फाइबरग्लास बॉडी के साथ यूनीक डिज़ाइन दिया गया है। Realme 1 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा। फोन सीधे तौर पर Redmi Note 5 Pro को टक्कर देता है। ओप्पो ने इसका कुछ इसी तरह से प्रचार-प्रसार किया है। क्या Realme 1 में इतना दम है कि वह बजट स्मार्टफोन में खुद को 'अलग' और 'बेहतर' साबित कर सके, आइए जानते हैं...
 
 

Realme 1 डिज़ाइन

Realme 1 में फाइबरग्लास बॉडी के साथ बैक में डायमंड-कट लुक दिया गया है। ओप्पो का कहना है कि उसने बैक पैनल ऐसा बनाया है, जिससे लाइट पड़ने पर यह उसे विभिन्न डायरेक्शन में रिफलेक्ट कर दे। डिज़ाइन वाकई यूनीक है। एक समस्या इसके साथ है कि फोन आसानी से उंगलियों के निशान पकड़ लेता है। शुक्रिया अदा करना होगा 84.75% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो का, जिसके चलते Realme 1 कॉम्पैक्ट और हैंडी लगता है। स्क्रीन असल में बॉर्डरलेस नहीं है लेकिन फोन का फ्रंट लुक स्लीक और मॉडर्न दिखता है। प्लास्टिक फ्रेम के बावज़ूद, बिल्ड क्वालिटी बेहतर है। हमने Realme 1 को कई बार गिराया लेकिन इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
Advertisement

रियर कैमरा मॉड्यूल में थोड़ा-बहुत उभार है।  फोन की बायीं तरफ वॉल्यूम रॉकर हैं, जहां पहुंचने में मुश्किल नहीं होती। पावर बटन और सिम ट्रे को दायीं तरफ जगह मिली है। जहां, इस प्राइस रेंज के कई फोन हाइब्रिड सिम ट्रे के साथ आते हैं, Realme 1 में दो नैनो सिम व एसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट हैं।

फिंगरप्रिंट सेंसर का ना होना अखरता है लेकिन कंपनी ने इसकी जगह फेशियल रिकग्निशन दिया है। सुरक्षा के लिए पासकोड का विकल्प मौज़ूद है। फेस रिकग्निशन बेहतर काम करता है लेकिन सीधे सूरज की रोशनी में व कम रोशनी में दिक्कत होती है।
Advertisement
 

Realme 1 स्पेसिफिकेशन

कीमत के हिसाब से Realme 1 के स्पेसिफिकेशन आकर्षक हैं। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडयाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है। यह खासियत इसे रेडमी 5 का प्रतिद्वंदी बनाती है, लेकिन इससे कहीं महंगे रेडमी नोट 5 प्रो से भी मुकाबला करने का दम है।

 Realme 1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट के लिए चुकाने होंगे 10,990 रुपये। साथ ही 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाला वेरिएंट मिलेगा 13,990 रुपये में। स्टोरेज 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। एंट्री लेवल वेरिएंट खास तौर से अपनी कीमत में बहुत कुछ लेकर आया है।
Advertisement
 

Realme 1 में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले थोड़ा रिफलेक्टिव है और व्यूइंग एंगल अच्छे नहीं हैं। रंग वाइब्रेंट हैं लेकिन बाहर इस्तेमाल के लिए स्क्रीन कुछ ज्यादा ही ब्राइट है। हमें खुशी है कि कंपनी ने नॉच डिस्प्ले की नकल नहीं की है। Realme 1 में 3410 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। फो कलर ओएस 5.0 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के टॉप पर मौज़ूद है। फोन में एफएम रेडियो, जीपीएस, ए-जीपीएस मिलेगा। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। इसमें ट्रेंड के हिसाब से यूएसबी-टाइप सी पोर्ट नहीं दिया गया है। Realme 1 में एक सिम एक बार में 4जी स्पीड देगी। दूसरी सिम अपने-आप 3जी पर शिफ्ट हो जाएगी।

 

Realme 1 परफॉरमेंस, सॉफ्टवेयर और बैटरी लाइफ

हमारे  रिव्यू के दौरान स्मार्टफोन में सबकुछ आराम से चला। दैनिक टास्क जैसे, तस्वीरें लेना, वेब ब्राउज़िंग, 4के वीडियोज़ जैसे काम आसानी से हुए। Realme 1 में सबवे सर्फर और अस्फाल्ट 8 जैसे हेवी गेम भी बिना रुकावट चले। फोन इस दौरान ज्यादा गर्म भी नहीं होता। एनटूटू बेंचमार्क रेटिंग में Realme 1 ने रेडमी नोट 5 प्रो को भी पछाड़ दिया।
Advertisement

Realme 1 ओप्पो के मोडिफाइड कलर ओएस 5.0 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के टॉप पर है। इंटरफेस स्मूद है। सेटिंग ऐप और क्विक लॉन्च पैनल थोड़ा हार्ड हैं। ऐप ड्रॉअर नहीं दिया गया है और गूगल नाउ पैनल को कस्टम स्क्रीन से रिप्लेस किया गया है, जिसमें मौसम, स्टेप्स टेकन, फेवरिट कॉन्टैक्ट, हालिया इवेंट जैसे विकल्प दिखते हैं। सकारात्मक बात है कि बेवज़ह के ऐप इसमें नहीं मिलेंगे। हालांकि, इसमें यूज़र को डुअल ऐप, थ्री-फिंगर स्क्रीनशॉट शॉर्टकट, थीमिंग ऐप और लॉकिंग गेस्चर मिलेगा। हालांकि, फोन में एंड्रॉयड पी अपडेट को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।
Advertisement
 

Realme 1 में दी गई बैटरी बेहतर है। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में हैंडसेट ने 11 घंटे 30 मिनट तक साथ दिया। अगर फोन को जमकर भी इस्तेमाल किया जाए तो चार्जर की ज़रूरत रात 12-1 बजे ही पड़ती है। Realme 1 स्मार्टफोन क्विक चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता है। फुल चार्ज होने में यह ढाई से तीन घंटे का समय लेता है।
 

Realme 1 cameras

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कंपनी का कहना है कि यह 296 फेशियल प्वॉइंट को रिकग्नाइज़ कर सकता है। इसमें आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस फीचर भी है।
 

iOS जैसा कैमरा ऐप आसानी से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसमें पैनोरमा, टाइम-लैप्स और एआर स्टीकर हैं। इसमें पहले से फीचर्ड प्रो मोड है, जो यूज़र को शटर स्पीड, आईएसओ, एक्सपोज़र, अपर्चर और व्हाइट बैलेंस एजस्ट करने में मदद करता है। एआई आधारित सेल्फी कैमरा अपने आप स्किन टोन, स्किन टाइप, उम्र, जेंडर डिटेक्ट कर लेता है। हमारे अनुभव में फ्रंट कैमर से बेहतर तस्वीरें आईं लेकिन कम रोशनी में दिक्कत हुई। एआई ब्यूटिफिकेशन बेहतर है लेकिन कुछ गैर-ज़रूरी वाटरकलर इफेक्ट लेकर आता है।

अच्छी रोशनी में कैमरा ऐप ने बेहतर तस्वीरें लीं। कम रोशनी में यह संघर्ष करता नज़र आया। एआई ब्यूटिफिकेशन बेहतर है लेकिन अनचाहे वाटरकलर इफेक्ट के साथ आया है। फ्रंट और रियर, दोनों कैमरे बोकेह इफेक्ट का इस्तेमाल करते हैं। तस्वीरें अच्छी नहीं आईं। एज डिटेक्शन खराब था और डिटेल भी अच्छी नहीं थी। 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा डिटेल के साथ तस्वीरें कैपचर करता है लेकिन ये डल रहती हैं। सेंसर की डायनमिक रेंज खराब है और यह डिटेल और कम रोशनी में ऑटो-फोकस के लिए संघर्ष करता दिखता है। एआर स्टीकर बेहतर ढंग से अप्लाई हुए हैं। कुल 14 स्टीकर फ्रंट व रियर कैमरे के ज़रिए इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं।
 

फैसला

Realme 1 में यूनीक डिज़ाइन है, जो हर किसी के लिए उतना मायने नहीं रखता। 6 जीबी रैम, जिसे हमने रिव्यू किया, उसका प्रदर्सन बेहतर रहा। बैटरी लाइफ अच्छी है। डेडीकेटिड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है और डिस्प्ले भी अच्छा है। फिंगरप्रिंट सेंसर की कमी, अटकाऊ सॉफ्टवेयर और औसत कैमरे Realme 1 को अपने सेगमेंट में बेस्ट बनाने से रोकते हैं। इसके 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरिएंट, वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट हैं। इतना तय है कि शाओमी के लिए थोड़ी-बहुत परेशानी तो Realme 1 ने खड़ी कर ही दी है।

ओप्पो Realme 1 ब्रांड को शाओमी को टक्कर देने के तौर पर पेश कर रही है। ओप्पो का कहना है कि वह इसे फ्लैश सेल के ज़रिए नहीं बेचेगी। लेकिन यह साफ नहीं है कि कंपनी पहली बार में कितने यूनिट उतारेगी। डिमांड ज़ाहिर तौर पर ज्यादा होने वाली है, ऐसे में अगर फोन आउट ऑफ स्टॉक जाते हैं तो हैरानी नहीं होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.