Razer Phone है गेम खेलने वालों के लिए, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व 8 जीबी रैम से है लैस

रेज़र ब्रांड ने स्मार्टफोन मार्केट में कदम रख दिया है। कंपनी का पहला प्रोडक्ट गेमिंग के दीवानों के लिए है। इसे रेज़र फोन के नाम से जाना जाएगा। इसमें इस्तेमाल किया गया स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 नवंबर 2017 12:27 IST
ख़ास बातें
  • रेज़र ब्रांड ने स्मार्टफोन मार्केट में कदम रख दिया है
  • फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं
  • Razer Phone की कीमत 699 डॉलर (करीब 45,000 रुपये) है
रेज़र ब्रांड ने स्मार्टफोन मार्केट में कदम रख दिया है। कंपनी का पहला प्रोडक्ट गेमिंग के दीवानों के लिए है। इसे रेज़र फोन के नाम से जाना जाएगा। इसमें इस्तेमाल किया गया स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि गेम खेलते वक्त स्क्रीन पर कुछ भी धीमा नहीं पड़ेगा। कंपनी रेज़र फोन के नए अल्ट्रामोशन डिस्प्ले का जमकर प्रचार भी कर रही है।

डिस्प्ले के अलावा नए Razer Phone में आगे की तरफ स्टीरियो स्पीकर दिए गये हैं। स्मार्टफोन में आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पावर के लिए मौज़ूद है 4000 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

रेज़र ब्रांड ने जब नेक्स्टबिट कंपनी का अधिग्रहण किया था, उस वक्त ही कंपनी द्वारा स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखने की संभावनाएं दिखने लगी थीं। इस कंपनी को क्लाउड स्टोरेज वाले नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है।
 

Razer Phone की कीमत और उपलब्धता

Razer Phone की कीमत 699 डॉलर (करीब 45,000 रुपये) है और इसकी बिक्री नवंबर महीने के आखिर में शुरू होगी। भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रेज़र ब्रांड ने इस फोन का स्पेशल एडिशन वेरिएंट भी मार्केट में उतारा है। यह नियॉन ग्रीन कंपनी लोगो के साथ आएगा। स्टेंडर्ड मॉडल के पिछले हिस्से पर काले रंग का लोगो होगा।
Advertisement
 

Razer Phone के स्पेसिफिकेशन और फीचर

रेज़र फोन अपने सेगमेंट का पहला फोन है जो क्वालकॉम की नई क्विक चार्ज 4+ तकनीक को सपोर्ट करता है। नूबिया ज़ेड17 क्विक चार्ज 4+ के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन था। एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक, स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन 2018 की पहली तिमाही में एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट मिलेगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेज़र फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 5.72 इंच की IGZO एलसीडी अल्ट्रामोशन डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1440x2560 पिक्सल है। इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।
Advertisement

रेज़र फोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। इनमें से एक सेंसर एफ/1.75 अपर्चर और दूसरा एफ/2.6 अपर्चर वाला है। पिछले हिस्से पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौज़ूद है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

रेज़र फोन के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, 4जी और 3जी शामिल हैं। इसकी 4000 एमएएच की बैटरी क्विक चार्ज 4+ को सपोर्ट करेगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x77.7x8 मिलीमीटर और वज़न 197 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.