इसमें बड़ी बैटरी शाओमी ने पैक की है जो 6300mAh से ज्यादा कैपिसिटी की है। साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Poco X8s को Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Poco X8s को Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन आकर्षक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन में AMOLED पैनल लगा है जो 3500 निट्स ब्राइटनेस के साथ चमकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा मिल जाता है। इसमें बड़ी बैटरी शाओमी ने पैक की है जो 6300mAh से ज्यादा कैपिसिटी की है। साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Poco X8s को अब कंपनी ने पोलैंड और सिंगापुर जैसे मार्केट्स में पेश किया है। Poco X8s की पोलैंड में कीमत PLN 1,599 (लगभग 38,000 रुपये) है। जिसमें फोन का 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन को 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज में भी खरीदा जा सकता है जिसकी कीमत PLN 1,799 (लगभग 43,000 रुपये) है। सिंगापुर में फोन का 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट SGD 619 (लगभग 45,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। तीन रंगों में इसे कंपनी ने पेश किया है जिसमें ब्लू, ब्लैक और व्हाइट शेड्स शामिल हैं। अधिकारिक वेबसाइट से फोन खरीदा जा सकता है।
Poco X8s में 6.35 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यानी 1Hz से 120Hz के बीच में इसका रिफ्रेश रेट स्विच हो सकता है। फोन का खास फीचर इसका चमचमाता डिस्प्ले पैनल है जो 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन के बेजल्स काफी पतले हैं और देखने में यह लुभावना लगता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगा है जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम दी गई है और 512 जीबी तक स्टोरेज मिल जाती है।
Poco X8s ग्लोबल वेरिएंट 50MP ट्रिपल कैमरा से लैस होकर आता है। 50 MP प्राइमरी कैमरा Light Fusion 800 लेंस के साथ दिया गया है। दूसरा कैमरा 50MP का टेलीफोटो कैमरा है। फोन में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में बड़ी बैटरी लगी है। यह 6330mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। साथ में कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी