Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 

Poco ने बताया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Poco X8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मार्च 2026 23:29 IST
ख़ास बातें
  • नई स्मार्टफोन सीरीज को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं
  • भारत में Poco X8 Pro को BIS से सर्टिफिकेशन मिला है

इस स्मार्टफोन सीरीज को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की नई सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन सीरीज में परफॉरमेंस पर फोकस किया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Poco ने बताया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने Poco X8 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। Poco X8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और Wi-Fi के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 
 
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 2511FPC34G के साथ लिस्टिंग हुई है। Poco X8 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स मिले हैं। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। भारत में Poco X8 Pro को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और दक्षिण कोरिया में RRA से सर्टिफिकेशन मिला है। हाल ही में Geekbench पर Xiaomi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर -  Xiaomi 2602BPC18G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Poco X8 Pro Max हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,659 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,386 प्वाइंट्स मिले हैं। Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.