Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max में मिल सकती है 1.5K OLED स्क्रीन

Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 15:32 IST
ख़ास बातें
  • Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है
  • पिछले वर्ष Poco X7 सीरीज को पेश किया गया था

पिछले वर्ष Poco X7 सीरीज को पेश किया गया था

चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष Poco X7 सीरीज को पेश किया गया था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Mali-G720 MC8 GPU दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और Wi-Fi के विकल्प हो सकते हैं। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Poco X8 Pro में 6,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 2511FPC34G के साथ लिस्टिंग हुई है। Poco X8 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। भारत में Poco X8 Pro को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और दक्षिण कोरिया में RRA से सर्टिफिकेशन मिला है।  इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

आगामी सीरीज के Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट हो सकता है। Poco X8 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  4. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  5. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  6. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  8. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.