Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने

Poco भारत में अपनी मिड-रेंज लाइनअप में विस्तार करने जा रहा है, जिसमें Poco X8 5G शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2026 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Poco X8 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले है।
  • Poco X8 5G में 9,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Poco X8 5G में IP69K हैवी-ड्यूटी प्रोटेक्शन मिलेगा।

Poco X8 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

Poco भारत में अपनी मिड-रेंज लाइनअप में विस्तार करने जा रहा है, जिसमें Poco X8 5G शामिल हैं। Poco अगले महीने यानी कि 4 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे Poco X8 5G के साथ  X8 Power 5G लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले प्रोमोशनल टीजर और फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट से स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। इन टीजर्स में फोन की शानदार बैटरी लाइफ और मजबूती का पता चलता है। यहां हम आपको Poco X8 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco X8 5G कब होगा लॉन्च

Poco X8 5G भारतीय बाजार में 4 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे Poco X8 Power 5G के साथ लॉन्च होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन लॉन्च के बाद बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। चिपसेट, कैमरा हार्डवेयर और रिटेल कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी 4 सितंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में पता चलेगी।

Poco X8 5G Specifications & Features

Poco X8 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह चारों ओर स्लिम और एक जैसे बेजेल्स हैं। साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर भी है। SGS ड्रॉप-रेसिस्टेंस टेस्टिंग से सर्टिफाइड यह डिवाइस IP69K हैवी-ड्यूटी प्रोटेक्शन और बहुत मजबूत बनावट के साथ आता है। स्क्रीन की सिक्योरिटी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 भी दिया गया है। Poco के इस फोन में X8 Power 5G जैसी ही स्क्रीन, बिल्ड और डिजाइन दिया गया है। इनमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी मिलता है।

X8 5G में 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि सामान्य इस्तेमाल पर 3.2 दिन तक चल सकती है। यह बैटरी 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा स्मार्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग, पीपीएस प्रोटोकॉल सपोर्ट और 6 साल तक बैटरी हेल्थ का दावा भी किया जा रहा है। इस फोन में फ्लैट-एज वाला डिजाइन दिया गया है और रियर की ओर ड्यूल कैमरा सेटअप है। यह कई कलर्स जैसे कि ब्लैक, फ्रॉस्ट व्हाइट और ऑरेंज/रस्ट फिनिश में उपलब्ध होगा। Poco अपने X8 5G के साथ बैटरी की कैपेसिटी और मजबूती पर बहुत ज्यादा फोकस किया जा रहा है, जिससे मिड-रेंज सेगमेंट में ज्यादा देर तक स्क्रीन इस्तेमाल करने की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.