Poco X7, X7 Pro का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Poco जल्द ही बाजार में अपनी Poco X7 सीरीज लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024 20:47 IST
ख़ास बातें
  • Poco जल्द ही बाजार में अपनी Poco X7 सीरीज लॉन्च कर सकती है।
  • Poco X7 सीरीज डिजाइन में कई बदलावों के साथ आएगी।
  • Poco X7 और Poco X7 Pro के रेंडर्स सामने आए हैं।

Poco X6 में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Poco

Poco जल्द ही बाजार में अपनी Poco X7 सीरीज लॉन्च कर सकता है। Poco X7 सीरीज डिजाइन में कई बदलावों के साथ आएगी। हाल ही में Poco X7 और Poco X7 Pro के रेंडर्स सामने आए हैं, जिससे इनके लुक का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Poco X7 और Poco X7 Pro  के डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Poco X7 Design


ऐसा लग रहा है कि Poco X7 का डिजाइन Redmi Note 14 Pro के समान है, जिसके रियर में तीन कैमरे हैं। स्मार्टफोन Note 14 Pro की तरह ही हरे, सिल्वर और ब्लैक/येलो कलर्स में नजर आया है और इसकी स्क्रीन के दोनों तरफ कर्व्स हैं।


Poco X7 Pro Design


Poco X7 Pro का लुक ड्यूल टोन बैक और दो कैमरा मॉड्यूल के साथ अलग है। फोन में एक फ्लैट फ्रेम और स्क्रीन भी दी गई है। X7 Pro को ब्लैक, ग्रीन और ब्लैक/येलो कलर में देखा गया है। ये दोनों पोको स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड हाइपरओएस 2.0 के साथ लॉन्च होने की भी उम्मीद है। हालांकि, इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशंस का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Redmi Note 14 सीरीज जैसी समानताएं देखने की उम्मीद की जा सकती है।

Poco X7 सीरीज में X7 Neo के साथ एक तीसरे मॉडल के बारे में भी पता चला है जो हाल ही में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7025 के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में नजर आया था। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि क्या सभी तीनों X7 सीरीज फोन एक साथ लॉन्च होंगे या नहीं।


Redmi Note 14 Pro Specifications


Redmi Note 14 Pro में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,220x2,712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Note 14 Pro में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 Ultra 4nm प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS इंटरफेस पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 14 Pro के रियर में f/1.5 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा है। Note 14 Pro में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, 5G, वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में मिल सकता है अबतक का सबसे धांसू कैमरा! फीचर्स लीक
  2. Redmi Note 17 Pro Max में मिल सकता है 200MP कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! लिस्टिंग आई सामने
  3. Oppo Enco Air5 Pro भारत में लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  4. Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर लॉन्च, मिनटों में भरेगा टायर में हवा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Realme 16T 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर लॉन्च, मिनटों में भरेगा टायर में हवा, जानें सबकुछ
  3. Redmi Note 17 Pro Max में मिल सकता है 200MP कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! लिस्टिंग आई सामने
  4. OnePlus Nord 6 हो गया महंगा! 9000mAh बैटरी वाले फोन के लिए अब चुकाने होंगे इतने हजार ज्यादा
  5. Motorola का फ्लिप फोन हुआ 43 हजार से भी ज्यादा सस्ता, यहां गिरी जबरदस्त कीमत
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में मिल सकता है अबतक का सबसे धांसू कैमरा! फीचर्स लीक
  7. Xiaomi Clip ओपन ईयर ईयरबड्स लॉन्च, 38 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  8. Xiaomi Smart Band 10 Pro हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 2000 निट्स, HRV फीचर से लैस!
  9. Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  10. Vivo Y600 Turbo के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,020mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.